गोड्डा : चैम्बर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों ने गोड्डा के पुलिस अधीक्षक अभिषेक नेथानि को शाल और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। चैम्बर अध्यक्ष प्रीतम गाडिया, सचिव मो.कामरान, कोषाध्यक्ष हीरालाल मंडल ने शहर की ट्रेफिक व्यवस्था पर चर्चा की और कहा चेम्बर और पुलिस प्रशासन मिलकर काम करेंगे। श्री गाडिया ने शहर को व्यवस्थित करने की आवश्यकता बताया। पुलिस अधीक्षक ने सभी सदस्यों को जीत की बधाई और चेम्बर को हर संभव सहयोग देने की बात की। चेम्बर उपाध्यक्ष प्रितेश नंदन, सह सचिव विकास टेकरीवाल एंव महताब आलम, सुधांसु ठाकुर आदि सदस्य मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


