आवेदकों के द्वारा दिए दावा-आपत्ति का आजतक नहीं हुआ निष्पादन जयराम मंडल संताल एक्सप्रेस उधवा। झारखंड सरकार अबुआ आवास योजना के तहत आवासहीन, गरीब तथा जरूरतमंद लोगों को अपना घर देने हेतु महत्वाकांक्षी योजना लाया है, ताकि गरीबों को अपना आवास उपलब्ध हो। योजना का लाभ पहुंचाने के लिए अगर प्रशासन तंत्र मजबूत नहीं हो तो कोई भी योजना धरातल आम लोगों को लाभ नहीं मिल पाता है।सरकार और प्रशासन अक्सर यह दावा करती है कि अबुआ आवास योजना के प्रावधानों को अक्षरशः पालन करवाया जाएगा। साथ ही यह भी कहती हैं कि समाज के अंतिम योग्य व्यक्ति को योजना…
Author: Santal Express
साहेबगंज/राजमहल । विधायक अनन्त ओझा ने बुधवार को साहिबगंज नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर भवन में 2 करोड़ 94 लाख की लागत से 78 विभिन्न विधायक निधि मद से योजनाओं का शिलान्यास एक साथ ऑनलाइन किया। राजमहल विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत राजमहल,उधवा और साहेबगंज सदर प्रखंड में विधायक निधि मद से 78 विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया गया हैं। विधायक निधि मद से मास्क लाइट,छतदार चबूतरा,अटल मंडपम,जलमीनार,पीसीसी सड़क सहित कई विकास कार्य किये जाएंगे। राजमहल विधायक अनंत ओझा ने कहा कि राजमहल विधानसभा में आधारभूत संरचनाओं का काम तेजी से चल रहा हैं।विधायक निधि मद से 2 करोड़…
संताल एक्सप्रेस उधवा।राधानगर थाना क्षेत्र के दक्षिण सरफराजगंज पंचायत अंतर्गत मनिहारी टोला(गोहलबाड़ी) गांव में एक विवाहिता महिला ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर लिया। महिला का शव बुधवार को कमरे में फंदे से लटकता हुआ मिला।मामले को लेकर लोग दबी जुबान तरह तरह के चर्चाएं कर रहे है। स्थानीय पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल राजमहल भेज दिया है। हांलांकि मामला हत्या या आत्महत्या पुलिस गंभीरता से दोनों बिन्दुओं पर जांच कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दक्षिण सरफराजगंज पंचायत के गोहलबाड़ी निवासी जैदूर शेख की पत्नी नारगीश खातून (24) पिछले…
साहिबगंज। ज़िले के 4 अटल मोहल्ला क्लिनिक के चिकित्सा पदाधिकारियों व कर्मियों ने बुधवार को सिविल सर्जन डॉ प्रवीण कुमार संथालिया से मुलाकात कर उन्हें आवेदन समर्पित करते हुए बकाया वेतन भुगतान की मांग की। डॉ हेमंत राय में बताया कि अटल मोहल्ला क्लिनिक के चिकित्सा पदाधिकारियों व कर्मियों का 7-8 महीनों से बिना किसी कारण के वेतन रोक दिया गया है। जिससे उनके समक्ष विकट स्थित उत्पन्न हो गई है। चिकित्सकों व कर्मियों ने सिविल सर्जन से जल्द वेतन भुगतान की मांग की है। सीएस ने मामले में उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है। मौके पर एएनएम मुर्मू कुमारी,…
साहिबगंज। नगर थाना क्षेत्र के दहला दुर्गा स्थान में एसपी अमित कुमार सिंह ने विधिवत मां दुर्गा का पट खुलने उपरांत दुर्गा पूजा मेला का उद्घाटन फीता काट कर किया। एसपी ने मेला आयोजकों से शांति व सौहार्द से दुर्गा पूजा मेला का आयोजन करने व प्रोसेशन निकलने में शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस व प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। एसपी ने बताया कि सुरक्षा व्यस्वथा के लिए साहिबगंज में 700 अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती की गई है। चौबीसों घंटे कंट्रोल रूम से हर चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है। अग्निशमन वाहनों को भी तैनात…
साहिबगंज | जिले भर में मां दुर्गा पूजा पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के मद्देनजर व विधि व्यवस्था को कायम रखने के उद्देश्य से एसपी के निर्देश पर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले विभिन्न मोहल्लों में नगर थाना प्रभारी एसडीपीओ किशोर तिर्की के नेतृत्व में बुधवार शाम फ्लैग मार्च निकाला गया.जहां नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता एवं सदर सीओ मुख्य रूप से मौजूद रहे. फ्लैग मार्च नगर थाना से चलकर चौक बाजार के रास्ते एलसी रोड से बादशाह चौक, गुल्ली भट्टा, रसूल पुर दहला से पटेल चौक होते हुए ग्रीन होटल के रास्ते…
साहिबगंज । जिले के तालझारी थाना क्षे़त्र अंतर्गत करणपूरातो के तारबन्ना में मंगलवार की रात को किसी बात को लेकर एक व्यक्ति को पीटकर जान से मार देने का मामला प्रकाश में आया है। जहाँ मृतक तालझारी थाना क्षे़त्र करणपूरातो के तालबन्न के रहने वाले सुधीर पंडित(50) वर्ष है। वहीं आरोपी युवक मृतक के पड़ोस के ही रहने वाले छोटू मंडल है। मृतक का पुत्र बजरंगी पंडित ने पड़ोस के ही छोटू मंडल पर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि उसका पिता सो रहे थे। जबकि छोटू मंडल की बहन नंदनी कुमारी उसकी बड़ी मां (मृतक के पुत्र) के…
साहिबगंज: जुनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम, मिजोरम, मेघालय, मणिपुर, सिक्किम, त्रिपूरा, नागालैंड, अंडमान निकोबार समेत मेजबान उड़ीसा की ने टीम भाग लिया। प्राप्त जानकारी अनुसार भारतीय एथलेटिक संघ नई दिल्ली व ओडिशा एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वावधान में भुनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में 7 से 9 अक्टूबर तक हुए 35 वीं पूर्वी क्षेत्र जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में जिला के खेल विभाग से सिदो कान्हु स्टेडियम साहिबगंज में संचालित आवासीय एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षु परमा हांसदा ने बालक अंडर 14 वर्ष ट्राइथलन ग्रुप सी में 2191 अंकों के साथ रजत पदक प्राप्त किया। वही बरहरवा की…
दुमका। दिसोम मांझी थान दुमका में दिसोम बेलबोरोन पूजा बीनीलाल टुडू दिसोम पारानिक की अध्यक्षता में बुधवार को मनाया गया। सर्व प्रथम गुरु बाबा दासाई गुरु लुखीराम टुडू के द्वारा गोसाई ऐरा को मुर्गा की बलि देकर पूजा किया गया। साथ ही प्रसाद के रूप मे मुर्गा का खिचड़ी सभी ने खाया। पूर्वजों के कथानुसार यह पूजा गुरु शिष्य का पर्व है। गुरु बाबा शिस्यों को विभिन्न प्रकार के झाड़नी मन्तर अनेकों दिनों से सिखाया जाता है। सीखने के बाद बेलबोरोन के दिन सभी को सिद्धि किया जाता है। उसके बाद ही घर घर, गांव गांव नाचते हैं। दान के…
जरमुंडी । जरमुंडी प्रखंड में विधायक बादल पत्रलेख ने बुधवार को 1113.576 करोड़ की लागत से 9 ग्रामीण रोड निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए विधायक बादल ने कहा कि सभी ग्रामीण पथ के बन जाने से ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। पूर्व मंत्री बादल ने चांदूडीह से नावाडीह तक 3.800 किमी पथ के सुदृढ़ीकरण कार्य, दौलतपुर मोड़ से सिमरा तक 1.934 किमी पथ के सुदृढ़ीकरण कार्य, कटेली मोड़ से सरमारा तक 4.197 किमी पथ सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास, गिधनी मोड़ से गिधनी तक 1.261 किमी पथ सुदृढ़ीकरण कार्य, खिजुरिया मोड़…


