दुमका। दिसोम मांझी थान दुमका में दिसोम बेलबोरोन पूजा बीनीलाल टुडू दिसोम पारानिक की अध्यक्षता में बुधवार को मनाया गया। सर्व प्रथम गुरु बाबा दासाई गुरु लुखीराम टुडू के द्वारा गोसाई ऐरा को मुर्गा की बलि देकर पूजा किया गया। साथ ही प्रसाद के रूप मे मुर्गा का खिचड़ी सभी ने खाया।
पूर्वजों के कथानुसार यह पूजा गुरु शिष्य का पर्व है। गुरु बाबा शिस्यों को विभिन्न प्रकार के झाड़नी मन्तर अनेकों दिनों से सिखाया जाता है। सीखने के बाद बेलबोरोन के दिन सभी को सिद्धि किया जाता है। उसके बाद ही घर घर, गांव गांव नाचते हैं। दान के रुप में मकई, धान, पैसा आदि मिलता है।
गुरु बाबा ने इस अवसर पर तरुप बोंगा, बिंदी बोंगा, हाड़ू बोंगा, चढ़ चड़ी बोंगा, गाँडू बोंगा,आदि को बुलाकर दिखाया एवं सभी ने आनन्द लिया।इस अवसर पर चुडा सोरेन,सुरेश चंद्र सोरेन, टेकलाल मरांडी, सीताराम सोरेन, रामप्रसाद हंसदा, सुशील मरांडी, लेंद मुर्मू, इमेल मरांडी,सुनील मरांडी, झुमरी सोरेन,राम हंसदा लक्ष्मण हांसदा, लवकीशोर , सीमांत हांसदा,स्टेनली हेंब्रम,अमर मरांडी,मोहन टुडू, आदि उपस्थिति थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


