साहिबगंज । जिले के तालझारी थाना क्षे़त्र अंतर्गत करणपूरातो के तारबन्ना में मंगलवार की रात को किसी बात को लेकर एक व्यक्ति को पीटकर जान से मार देने का मामला प्रकाश में आया है। जहाँ मृतक तालझारी थाना क्षे़त्र करणपूरातो के तालबन्न के रहने वाले सुधीर पंडित(50) वर्ष है। वहीं आरोपी युवक मृतक के पड़ोस के ही रहने वाले छोटू मंडल है। मृतक का पुत्र बजरंगी पंडित ने पड़ोस के ही छोटू मंडल पर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि उसका पिता सो रहे थे। जबकि छोटू मंडल की बहन नंदनी कुमारी उसकी बड़ी मां (मृतक के पुत्र) के यहां पढ़ने के लिए आई थी। उसके पीछे नंदनी का भाई छोटू उसकी बड़ी मां के यहां आकर अपनी बहन को कहा कि अपने घर में जगह नहीं है ये कहते अपनी बहन के साथ मारपीट करने लगा। इसबीच सुधीर पंडित उठकर छोटू मंडल को डांट फटकार किया। इसपर गुस्से में लाल छोटू मंडल ने सुधीर पंडित को लात घुसों से पीट-पीटकर जान से मार दिया। वहीं तालझारी थाना पुलिस शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल मे कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। इधर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


