साहिबगंज। ज़िले के 4 अटल मोहल्ला क्लिनिक के चिकित्सा पदाधिकारियों व कर्मियों ने बुधवार को सिविल सर्जन डॉ प्रवीण कुमार संथालिया से मुलाकात कर उन्हें आवेदन समर्पित करते हुए बकाया वेतन भुगतान की मांग की। डॉ हेमंत राय में बताया कि अटल मोहल्ला क्लिनिक के चिकित्सा पदाधिकारियों व कर्मियों का 7-8 महीनों से बिना किसी कारण के वेतन रोक दिया गया है। जिससे उनके समक्ष विकट स्थित उत्पन्न हो गई है। चिकित्सकों व कर्मियों ने सिविल सर्जन से जल्द वेतन भुगतान की मांग की है। सीएस ने मामले में उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है। मौके पर एएनएम मुर्मू कुमारी, आफताब शेख, संगीता हांसदा, सलोमी सोरेन, पूनम कुमारी व अन्य मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


