Author: Santal Express

पटना । बिहार के शिक्षा विभाग ने राज्य के सरकारी स्कूलों में शिक्षक और शिक्षकों के लिए एक नया ड्रेस कोड लागू किया है, जिसके तहत जींस और टी-शर्ट पहनने पर रोक है। इस निर्णय का उद्देश्य स्कूलों में अनुशासन और औपचारिकता बनाए रखना है। शिक्षा विभाग के निदेशक (प्रशासन) सह अपर सचिव सुबोध कुमार चौधरी ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश जारी किए। नए निर्देशों के अनुसार, सरकारी स्कूलों में शिक्षक अब से फॉर्मल ड्रेस में ही आएंगे। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की गतिविधियां विद्यालयों के शैक्षणिक माहौल पर नकारात्मक प्रभाव डालती हैं…

Read More

नेशनल कॉन्फ्रेंस का कांग्रेस और बीजेपी दोनों के साथ का रहा है इतिहास नई दिल्ली । जम्‍मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस के गठबंधन ने शानदार जीत हासिल की है, जिससे क्षेत्र की राजनीति में नया मोड़ आ गया है। यह गठबंधन को बहुमत मिला है और अब वह सरकार बनाने की स्थिति में है, लेकिन इस बीच, सोशल मीडिया पर कई दावे किए जा रहे हैं, जिनमें बीजेपी और नेशनल कांफ्रेंस के बीच संभावित समझौते की बात भी कही जा रही है। नेशनल कॉन्फ्रेंस एक ऐसी पार्टी है, जिसका कांग्रेस और बीजेपी दोनों के साथ इतिहास रहा…

Read More

प्रयागराज । गुरुवार को यहां रेलवे को अलर्ट किया गया था कि कुछ संदिग्ध आतंकी विस्फोटकों के साथ पुरूषोत्तम एक्सप्रेस में सफर कर रहे हैं। इसके बाद उत्तर प्रदेश के टूंडला रेलवे स्टेशन पर इस ट्रेन को तीन घंटे से अधिक समय तक रोक दिया गया था। हालांकि, एक एक्स यूजर से मिली ये जानकारी झूठी निकली, क्योंकि लगभग 2.30 बजे से सुबह 6 बजे तक की गई गहन जांच के बाद ट्रेन में कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया। प्रयागराज रेल डिवीजन के एक अधिकारी ने कहा, लगभग 2.30 बजे, सभी कोचों में सभी यात्रियों को जगाया गया और…

Read More

नई दिल्ली । आरएसएस ने अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की मीटिंग के बाद जातिगत जनगणना को लेकर सधा हुआ जवाब दिया था। संघ का कहना था कि यदि समाज को ऐसा लगता है तो कराई जा सकती है, लेकिन इसका प्रयोग राजनीतिक लाभ के लिए नहीं होना चाहिए। इससे समाज में वैमनस्यता बढ़ती है। बिहार में तो नीतीश कुमार जब आरजेडी के साथ सरकार चला रहे थे, उसी समय उन्होंने जातिगत जनगणना करा दी थी। इसके बाद से ही वह पूरे देश में ऐसा करने की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा गठबंधन के एक और सहयोगी चिराग पासवान भी…

Read More

चतरा । चतरा पुलिस ने मुठभेड़ में मारे गए प्रतिबंधित संगठन टीएसपीसी के दोनों नक्सलियों के शव को बरामद कर ली है। शव को बरामद करने के बाद पहचान कराई गई। उसके बाद पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेजी गई है। गुरुवार को समाचार लिखे जाने तक सदर अस्पताल में मृत नक्सलियों के पोस्टमार्टम करने की प्रक्रिया की जा रही है। उल्लेखनीय है कि बुधवार की देर शाम प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी और पुलिस के बीच भीषण मुठभेड़ हो गई थी। मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गये थे। नक्सलियों के पास से दो अत्याधुनिक राइफल समेत अन्य असलहा भी…

Read More

मुंबई । दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का कुत्तों से प्रेम जग जाहिर रहा है। उन्होंने देश में पालतू जानवरों की आबादी ज़्यादा होने के बाद भी उनके लिए उचित सुविधाएं ने होने पर चिंता जताई। इसके बाद मुंबई के महालक्ष्मी क्षेत्र में टाटा ट्रस्ट स्मॉल एनिमल हॉस्पिटल खोला। रतन टाटा ने मुंबई के मशहूर होटल ताज में कुत्तों के प्रवेश पर लगाई गई पाबंदी को हटाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया था। उन्होंने कुत्तों के प्रति प्रेम की वजह से 2018 में इंग्लैंड के शाही कार्यक्रम का दौरा रद्द कर दिया, जब उन्हें ब्रिटिश एशियन ट्रस्ट ने ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ देने…

Read More

मुंबई  । उद्योगपति पद्म विभूषण रतन टाटा को उनकी उपलब्धियों के लिए भारत रत्न से सम्मानित करने का प्रस्ताव गुरुवार को कैबिनेट की बैठक में सर्व सहमति से पारित किया गया है। इस प्रस्ताव में केंद्र सरकार से रतन टाटा को भारत रत्न दिए जाने की सिफारिश की गई है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज हुई कैबिनेट की बैठक में पद्म विभूषण रतन टाटा के निधन पर शोक प्रस्ताव पेश किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने रतन टाटा को भारत रत्न दिए जाने का अनुरोध करने का प्रस्ताव कैबिनेट में पेश किया। मुख्यमंत्री ने इस प्रस्ताव को पेश करते हुए कहा…

Read More

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को लाओ रामायण का एक एपिसोड देखा। इसे फलक फलम या फ्रा लक फ्रा राम कहा जाता है। लुआंग प्रबांग के प्रतिष्ठित रॉयल थिएटर ने इसे प्रदर्शित किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा करते हुए लिखा विजयादशमी कुछ ही दिन दूर है और आज लाओ पीडीआर में मैंने लाओ रामायण का एक हिस्सा देखा, जिसमें प्रभु श्री राम की रावण पर विजय को दर्शाया गया है। यह देखकर खुशी हुई कि यहां के लोग रामायण से जुड़े हुए हैं। प्रभु श्री राम का आशीर्वाद हम…

Read More

महामाया दरबार में पूजा करने जा रही थी बच्चियां रामगढ़। रामगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर एक बार फिर एक अनियंत्रित ट्रक ने कहर बरपाया है। महाअष्टमी के दिन महामाया दरबार में पूजा करने जा रही चार बच्चियों को अनियंत्रित ट्रक ने रौंद दिया। इस हादसे में तीन बच्चियों की मौत हो चुकी है। एक अन्य की हालत भी नाजुक बनी हुई है। यह घटना गुरुवार को पटेल चौक, मुर्रामकला गांव के समीप हुई है। घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद, अंचल अधिकारी सुदीप एक्का, रामगढ़ थाना प्रभारी कृष्ण कुमार मौके पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य…

Read More

समाचार विश्लेषण चंदन मिश्र लोकसभा चुनाव के बाद देश के दो राज्यों के चुनाव परिणाम की खासी चर्चा हो रही है। हरियाणा विधानसभा का परिणाम ने देश भर को चौंकाया है। मीडिया में दो महीने पहले से कांग्रेस के पक्ष में हवा चलाने वाला मीडिया का पूर्वानुमान और उनके एग्जिट पोल इस बार औंधे मुंह गिरे हैं। लगभग सभी मीडिया ने कांग्रेस को हरियाणा में बंपर जीत का अनुमान को हकीकत बता चुका था। लेकिन मतगणना के दिन सारे आकलन और पूर्वानुमान धराशाई हो गए। जम्मू कश्मीर के चुनाव परिणाम अपेक्षा के अनुरूप ही रहे। हालांकि कांग्रेस ने यहां भी…

Read More