पटना । बिहार के शिक्षा विभाग ने राज्य के सरकारी स्कूलों में शिक्षक और शिक्षकों के लिए एक नया ड्रेस कोड लागू किया है, जिसके तहत जींस और टी-शर्ट पहनने पर रोक है। इस निर्णय का उद्देश्य स्कूलों में अनुशासन और औपचारिकता बनाए रखना है।
शिक्षा विभाग के निदेशक (प्रशासन) सह अपर सचिव सुबोध कुमार चौधरी ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश जारी किए। नए निर्देशों के अनुसार, सरकारी स्कूलों में शिक्षक अब से फॉर्मल ड्रेस में ही आएंगे। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की गतिविधियां विद्यालयों के शैक्षणिक माहौल पर नकारात्मक प्रभाव डालती हैं और इस स्वीकार नहीं किया जा सकता।
इसके अलावा, सोशल मीडिया पर निम्न स्तर की गतिविधियां भी संचालित हो रही हैं। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि केवल शिक्षा कैलेंडर के अनुसार विशेष दिनों में नृत्य, संगीत आदि का अनुशासित और शालीन कार्यक्रम मान्य है।
इसके साथ ही, जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे सुनिश्चित करें कि सभी शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारी शिक्षण-कार्यालय अवधि के दौरान गरिमायुक्त औपचारिक परिधान में ही स्कूल आएं। इस निर्णय को कई शिक्षकों और कर्मचारियों द्वारा मिश्रित प्रतिक्रियाओं के साथ देखा जा रहा है। कुछ लोग सकारात्मक बदलाव मान रहे हैं, जबकि अन्य व्यक्तिगत स्वतंत्रता का उल्लंघन मानते हैं।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


