Author: Santal Express

ठाकुर गंगटी(गोड्डा) प्रखंड क्षेत्र के प्रचलित मोरडीहा भगैया,माल मंडरो, बनियाडीह, चपरी मिश्र गंगटी, ठाकुर गंगटी, मेहरमा प्रखंड के बौरमा  गावों के दुर्गा मंदिरों में गुरुवार को अष्टमी पूजा के रूप में महागौरी माता की चंडी पाठ पूजा की गई। सभी मंदिरों में प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा के बाद पट खोल दिया गया है। हजारों हजार श्रद्धालु मंदिर परिसर में आकर प्रतिमा का दर्शन कर रहे हैं। पूजा अर्चना करते हुए मन्नते भी मांग रहे हैं और मन्नते पूर्ण होने वाले हजारों श्रद्धालु कथनानुसार अधिक मात्रा में फल, फूल, मिष्ठान, दूध, वस्त्र, आभूषण आदि चढ़ावा भी चढ़ा रहे हैं। अष्टमी तिथि…

Read More

संताल एक्सप्रेस संवाददाता पाकुड़।उपायुक्त  मनीष कुमार ने महेशपुर प्रखंड स्थित चांदपुर गांव में अबुआ आवास योजना के तहत बनाये जा रहे आवासों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में लाभुकों से आवास निर्माण में लगने वाली सामग्री एवं मिस्त्री की उपलब्धता के बारे जानकारी ली तथा आवासों को जल्द से जल्द पूरा करने एवं सरकारी मापदंड के अनुसार बनाने का निर्देश दिया। इस दौरान उपायुक्त ने अबुआ आवास के निर्माण में लोगो (सिम्बोल) लगाने की जानकारी लाभुकों एवं कर्मियों को दिया और कार्यों में तेजी लाने,  समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।  इस दौरान उपायुक्त ने अबुआ आवास की…

Read More

महागामा प्रतिनिधि गोड्डा / महागामा दुर्गा मंदिर में मंगलवार को बेलवरण पूजा का आयोजन किया गया। बेलवरण कर माता दुर्गा देवी का आगमन महागामा पुरानी मंदिर में कराया गया। महागामा दुर्गा मंदिर में माता के आगमन से पूर्व हजारों महिला व पुरुष श्रद्धालुओं ने झाड़ू बेलवरण से माता के कलश को मंदिर ले जाने के मार्ग पर करीब 1 किलोमीटर तक अरहर के झाडू से पहले सफाई की इसके बाद उसी मार्ग पर अक्षद, चंदन, फूल बेलपत्र,दूध आदि से पांवड़ा बिछाया। झाडू देने वाले भक्तों की संख्या करीब 14 हजार 800 थी जबकि पांवड़ा बिछाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या करीब…

Read More

इस शक्तिपीठ का इतिहास है करीब 11 सौ वर्ष पुराना, तब से हो रही है मां की अराधना  पथरगामा प्रतिनिधि  : प्रखंड के बारकोप गांव के पास पुरातन ऐतिहासिक माता योगिनी का मंदिर है जहां हर वर्ष नवरात्रा के समय तांत्रिक विधि से माता की पूजा अर्चना की जाती है। वहीं मंदिर के बारे में कुछ जानकारों के अनुसार यह करीब 11 सौ साल पुरानी है। खेतोरी राजाओं से पहले नट राजाओं के अराधना का केंद्र योगिनी मंदिर रहा है, मंदिर दो पहाडों के बीच स्थित है। बारकोप के पास पहाड़ के नीचे बने मंदिर में मां योगिनी का मंदिर…

Read More

 महागामा प्रतिनिधि गोड्डा / दुर्गा पूजा त्योहार को देखते हुए जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त जिशान कमर एवं अभिहित अधिकारी-सह-अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी अनंत कुमार झा के निर्देश पर गुरूवार को जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मोईन अख्तर ने ऊर्जानगर दुर्गा मंदिर परिसर मेले में लगे विभिन्न स्टॉलो का गहन निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य त्योहारो के दौरान स्वच्छता एवं खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना था ताकि आम जनता को स्वच्छ एवं सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराया जा सके। निरीक्षण के दौरान सभी खाद्य बिक्रेताओ को साफ-सफाई और व्यक्तिगत स्वच्छता बनाये रखने का सख्त निर्देश दिया गया। कुछ स्टॉलो पर एक्सपायरी…

Read More

गोड्डा : जिले के विकास में गुरुवार को नया अध्याय जुड़ गया। गोड्डा वासियों को गोड्डा से दिल्ली तक जाने के लिए नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिल गई है। बुधवार को पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से सांसद निशिकांत दुबे, सांसद मनोज तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर दिल्ली गोड्डा एक्सप्रेस ट्रेन 14049/50 को रवाना किया था जो आज ट्रेन दिन के 3:30 गोड्डा रेलवे स्टेशन पहुंची। वहीं यात्रियों के चेहरे पर खुशी साफ देखी गई। इस ट्रेन का नियमित परिचालन 14 अक्टूबर को दिल्ली से और 16 अक्टूबर को गोड्डा से होगा। यह साप्ताहिक ट्रेन सोमवार को दोपहर 3…

Read More

650 महिला प्रतिभागियों ने पारंपरिक परिधान में किया डांडिया नृत्य गोड्डा : गुरुकुल डांस एकेडमी, बाबू वीडियो एवं समर स्वप्निल ब्लॉग्स के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय गांधी मैदान में बुधवार शाम आयोजित डांडिया महोत्सव में ज्योहिं एक साथ 650 महिला प्रतिभागियों ने पारंपरिक परिधान में डांडिया नृत्य प्रारंभ किया, पूरा गांधी मैदान खचाखच भर गया और झूम उठा। इसके पूर्व महोत्सव का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक अमित कुमार मंडल एवं विशिष्ट अतिथि के तौर पर जिला परिषद अध्यक्षा बेबी देवी एवं अनुमंडल पदाधिकारी बैद्यनाथ उरांव ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी डॉ. प्राण…

Read More

पाकुड़।शहर  के एक छोर पर बसा कैलाश नगर में पिछले कई वर्षों से नारी शक्ति क्लब द्वारा मां दुर्गा की प्रतिमा की पूजन नारी शक्तियों द्वारा किया जाता है। यहां की सभी मेंबर्स पूजा समिति के सदस्य महिलाएं हैं एवं व्यवस्थित पूजा करती आ रही हैं। नारी शक्ति क्लब पूजा का उद्घाटन मातृ शक्तियों द्वारा किया गया। नारी शक्ति के अध्यक्ष दीपावली साह ने बताया कि  कैलाश नगर के आसपास के बुजुर्ग महिलाएं अनिमा साह,अरुणा मिश्रा, शीला देवी आदि के द्वारा नारी शक्ति पूजा समिति का पूजा का उद्घाटन किया गया। सचिन मिताली ओंकार ने बताया कि उद्घाटन के अवसर…

Read More

संताल एक्सप्रेस संवाददाता हिरणपुर (पाकुड़)।जामबाद गाँव में दुर्गा पूजा को लेकर गुरुवार को श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमे काफ़ी संख्या में कन्याओं ने बढ़ चढ़कर कलश यात्रा में शामिल हुए। वही सभी पूजा पंडालों में देवी माँ की आगमन को लेकर बारी लाई गई। नवरात्र के सातवाँ दिन,पूजा पंडाल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। जहां मंदिर और प्रतिमा को खूबसूरत तरीके से सजाया गया। कलश यात्रा में सैकड़ो की संख्या में कन्याओं ने भाग लिया।कलश यात्रा शिव मंदिर से होते हुए  पुरे नगर का परिक्रमा किया । कलश यात्रा…

Read More

संताल एक्सप्रेस संवाददाता   पाकुड़ । श्री श्री सार्वजनिक दुर्गापूजा सेवा समिति रेलवे स्टेशन पाकुड़ का शुभ उद्घाटन उपायुक्त मनीष कुमार एवं  पुलिस अधीक्षक  प्रभात कुमार ने फीता काट कर व नारियल फोड़ कर किया। इस  मौके पर आचार्य सजल चटर्जी शुभो सहाना के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार किया गया । मौके पर मुख्य अथिति उपायुक्त,पुलिस अधीक्षक अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दयानंद आजाद डीबीएल के डीजीएम पीके सिंह पत्थर व्यवसाय अकिबुल शेख सहायक अभियंता प्रभाकर पाठक यातायात निरीक्षक ज्योतिर्मयी साहा,स्टेशन प्रबंधक लखीराम हेम्ब्रम, कार्यालय अधीक्षक संतोष कुमार, अखिलेश कुमार चौबे,संजय कुमार ओझा,विकास कुमार,हिसाबी मां दुर्गा भवानी के दर्शन किये। तत्पश्चात   मां के…

Read More