महागामा प्रतिनिधि गोड्डा / महागामा दुर्गा मंदिर में मंगलवार को बेलवरण पूजा का आयोजन किया गया। बेलवरण कर माता दुर्गा देवी का आगमन महागामा पुरानी मंदिर में कराया गया। महागामा दुर्गा मंदिर में माता के आगमन से पूर्व हजारों महिला व पुरुष श्रद्धालुओं ने झाड़ू बेलवरण से माता के कलश को मंदिर ले जाने के मार्ग पर करीब 1 किलोमीटर तक अरहर के झाडू से पहले सफाई की इसके बाद उसी मार्ग पर अक्षद, चंदन, फूल बेलपत्र,दूध आदि से पांवड़ा बिछाया। झाडू देने वाले भक्तों की संख्या करीब 14 हजार 800 थी जबकि पांवड़ा बिछाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या करीब 8400 तथा दंड देने वाले भक्तिों की संख्या 1420 रहा। यह कार्यक्रम सुबह 4 बजे से ही झाडू देने वाले भक्ति लाइन में लगे थे।करीब 12 बजे तक झाडू और छार्रा देने का सिलसिला चलता रहा। फिर पांवड़ा बिछाने का कार्यक्रम भी लगातार रहा। भक्तों की अपार भीड़ कमेटी भी सजग थी। पूजा कमेटी ने मंदिर प्रांगण में श्रद्घालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए दो स्थानों पर बेरिकेडिंग की व्यवस्था की गई थी एक मंदिर परिसर में दूसरा मंदिर से पांच सौ मीटर की दूरी पर बेरिकेटिंग की व्यवस्था होने से श्रद्घालु को धक्का मुक्की से राहत मिला तथा लाइन के द्वारा भक्त मंदिर में प्रवेश कर शांति तरीके से पूजा -अर्चना की। भीड़ को देखते हुए पुलिस ने बड़ी वाहनों को दोनों तरफ रोक दिया था। चुकी बसुआ चौक से गंगा सागर मोड़ मुख्य पथ पर भक्तों की लंबी लाइन लगी थी जिसके कारण वाहनों को रोका गया। पूजा के दौरान महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्र शेखर आजाद, अंचलाधिकारी डॉ खगेन महतो, प्रखंड विकास पदाधिकारी सोनाराम हंसदा, पुलिस निरीक्षक उपेन्द्र महतो, थाना प्रभारी शिवदयाल सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक मनोज पाल, अंकित झा, राज गुप्ता, रोमा कुमारी साथ ही साथ होमगार्ड जवान , आईआरबी मोजूद थे ।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


