Author: Santal Express

उधवा।गुरुवार को प्रखंड के दर्जनों सेविकाओं ने प्रखंड मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया।जानकारी के अनुसार उधवा के सेविका अपनी आठ सूत्री मांगों को लेकर बीते दिनों से हड़ताल पर हैं।हड़ताल को मजबूती देते हुए सेविकाओं ने गुरुवार को उधवा प्रखंड मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया।सेविकाओं ने अपनी मांगों को बताया।मौके पर सेविका शबनम परवीन,अजमीरा बीबी, हेना बीबी, पुष्पा देवी,शुशिला देवी,रेजिना बीबी, मेमनारा बीबी, तहुरा बीबी,सेमी बीबी, रुना लैला,जहानारा बीबी,कुलशुम बीबी, सकिला बीबी सहित दर्जनों सेविका सहायिका मौजूद थी।

Read More

मंड़रो,साहिबगंज। मिर्जाचौकी दूर्गा मंदिर परिसर में मां दुर्गा की पट खुलते ही हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।वहीं मिर्जाचौकी थाना पुलिस, पूजा समिति का वोलेंटियर,पूजा समिति एवं बुजुर्गों ने पूजा सह मेला के निगरानी में लगे हुए हैं।बताते चलें कि मिर्जाचौकी में सभी समुदाय के लोगों द्वारा मां दुर्गा की दर्शन करते हैं।खास कर आदिम जनजाति,आदिवासी, महिला पुरुष इस मेला का आनंद उठाते हैं।मेला परिसर में सीसीटीवी,फस्ट एड,अग्नि रोधक यंत्र की व्यवस्था पूजा समिति के द्वारा किया गया है।इस संबंध में श्रवण वर्णवाल,देवेंद्र चौधरी,सुनील चौधरी,बलराम भगत ने बताया की इस इलाका मे दुर्गा मां का यह मंदिर…

Read More

प्रतिनिधि पतना । साहिबगंज जिला में पहला बैठक पतना प्रखंड के मोदीकोला पंचायत के नजरुल अंसारी का आवास पर अल्पसंख्यक की एक बैठक बुलाई गई थी जिसमें मुख्य अतिथि जिला सचिव अब्दुल बारीक शेख जिला सचिव अब्दुल रहीम अंसारी एवं जिला उपाध्यक्ष अब्दुल रहमान अंसारी उपस्थित हुए। इस बैठक की अगवाई अल्पसंख्यक अध्यक्ष इजराफिल अंसारी के अध्यक्षता में बैठक की गई बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर की गई। साथ ही साथ झामुम अल्पसंख्यक का कार्यालय मोदी कला में उद्घाटन जिला अध्यक्ष अब्दुल बारिक शेख के हाथों में रिबन काटकर किया गया। इस बैठक में मुख्य रूप…

Read More

दुमका | महासप्तमी के पावन अवसर पर सूबे की उपराजधानी दुमका के विभिन्न पूजा पंडालों के पट खुल गए, इसके पश्चात भक्तों ने श्रद्धा भक्ति से मां दुर्गा के दर्शन किए| इससे पहले अहले सुबह विभिन्न पूजा पांडालों से श्रद्धालु कलश में जल लाने के लिए ढोल नगाड़ों के साथ बड़ा बांध व खूंटा बांध समेत अन्य तालाबों पर पहुंचकर कलश में जल भरा| इस दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दिया| श्रद्धालु महिला पुरुष व बच्चे खुशी से झूमते दिखे| तालाब से जल उठाकर श्रद्धालुओं ने वापस पूजा पांडाल एवं मंदिर पहुंचकर पूरे विधि-विधान से मां दुर्गा के सातवें…

Read More

दुमका। शारदीय नवरात्र के महासप्तमी को सभी दुर्गा मंदिरों एवं पूजा पंडालों में गुरुवार को धार्मिक अनुष्ठान के साथ कलश स्थापित कर दिया गया एवं मां दुर्गा की प्रतिमाओं में प्राण प्रतिष्ठा की गई। इसके बाद मां शक्ति की अराध्य देवी मां दुर्गा के प्रतिमाओं के पट भक्तों के दर्शन के लिए खोल दिए गए। प्रतिमाओं के पट खुलते ही मां दुर्गा के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। इससे पहले शहर के विभिन्न पूजा समितियों के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं के द्वारा ढोल-ढाक और शंख ध्वानि के साथ कलश यात्रा निकाली गई जिसमें शामिल लोग माथे पर कलश…

Read More

शिकारीपाड़ा । दुमका सांसद नलिन सोरेन ने गुरुवार को शिकारीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना अन्तर्गत तकरीबन पांच करोड़ रु की लागत से बनने वाली दो उच्च स्तरीय पुल का विधिवत शिलान्यास किया। सांसद नलिन सोरेन ने शिकारीपाड़ा प्रखंड के घाट हरिपुर से कुरूमटांड़ के बीच उच्च स्तरीय पुल निर्माण और शिकारीपाड़ा प्रखंड के ही सोनाढाब ग्राम से धर्मपुर गांव के बीच द्वारका नदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस मौके पर ग्रामीण विकास विभाग विशेष प्रमंडल दुमका के कार्यपालक अभियंता उदय सिंह, कनीय अभियंता मनोवर आलम, जिला परिषद सदस्य सुनील मराण्डी, झामुमो के…

Read More

जरमुंडी । मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के अन्तर्गत विधायक बादल पत्रलेख ने जरमुंडी प्रखंड के बनवारा पंचायत अंतर्गत उपर कटेंजा व गजेंडा के बीच जोरिया पर पुल का शिलान्यास किया। झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल द्वारा एक करोड़ 88 लाख 90 हजार की लागत से पुल का निर्माण कार्य कराया जायेगा। इस मौके पर विधायक बादल ने कहा कि इस पुल के निर्माण से लगभग हजारों की ग्रामीण आबादी लाभान्वित होगी। लंबे समय से क्षेत्र के ग्रामीण पुल निर्माण की मांग कर रहे थे। विधायक ने कहा कि ग्रामीण सुदूरवर्ती क्षेत्रों में पुल-पुलिया रोड के अलावा स्वास्थ्य, पेयजल…

Read More

दुमका। हँसडीहा थाना क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व इंडियन बैंक शाखा हँसडीहा में हुई डकैती मामले में पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस बाबत गुरुवार को जिला पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार ने प्रेस वार्ता कर बताया कि बीते 8 अगस्त को अंतर्राज्यीय अपराधियों ने बैंक लुट घटना को अंजाम दिया है। इस घटना में बैंक कर्मियों को बंधक बनाकर 18.96 लाख रुपये लूट लिए थे। घटना के बाद, पुलिस अधीक्षक, दुमका ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जरमुण्डी के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया। तकनीकी अनुसंधान के आधार पर 9 अक्टूबर 2024 को पुलिस…

Read More

दुमका। विगत कई दिनों से दुमका जिलान्तर्गत जरमुण्डी एवं हँसडीहा थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों द्वारा घरो में चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा था इस घटना के बाबत जिला पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार ने अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, जरमुण्डी के नेतृत्व में एक एस०आई०टी० गठित किया गया। एस०आई०टी० टीम में शामिल पदाधिकारियों द्वारा तकनीकि अनुसंधान के दौरान संबंधित कांडों का उद्भेदन करते हुए दिनांक-10..10.2024 उक्त घटना को अंजाम देने वाले हाजरा गिरोह के एक सदस्य मिथलेस कुमार पासवान, जो दो-चार कांडों में वांछित थे, को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

Read More

द्वापरयुग में महाभारत काल के दौरान पाण्डवों का अज्ञात वास मिला था देवघर। जिले के सारठ पुराना बाजार में सैंकड़ों वर्ष पूर्व से स्थापित प्राचीन दुर्गा मंदिर इस क्षेत्र में आस्था का केंद्र बना हुआ है। इस दुर्गा मंदिर के बारे में बताया जाता है कि करीब तीन सौ वर्षों से अधिक समय से यह मंदिर यहां पर स्थापित है। इस मंदिर में तंत्र विद्या के साथ विधिवत पूजा-अर्चना किया जाता है। इस मंदिर के आचार्य पंडित सोमेश्वर झा के अनुसार द्वापरयुग में महाभारत काल के दौरान जब पाण्डवों को अज्ञात वास मिला था।उस समय पाण्डवों के साथ उनकी माता…

Read More