दुमका। विगत कई दिनों से दुमका जिलान्तर्गत जरमुण्डी एवं हँसडीहा थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों द्वारा घरो में चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा था इस घटना के बाबत जिला पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार ने अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, जरमुण्डी के नेतृत्व में एक एस०आई०टी० गठित किया गया।
एस०आई०टी० टीम में शामिल पदाधिकारियों द्वारा तकनीकि अनुसंधान के दौरान संबंधित कांडों का उद्भेदन करते हुए दिनांक-10..10.2024 उक्त घटना को अंजाम देने वाले हाजरा गिरोह के एक सदस्य मिथलेस कुमार पासवान, जो दो-चार कांडों में वांछित थे, को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


