जरमुंडी । मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के अन्तर्गत विधायक बादल पत्रलेख ने जरमुंडी प्रखंड के बनवारा पंचायत अंतर्गत उपर कटेंजा व गजेंडा के बीच जोरिया पर पुल का शिलान्यास किया। झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल द्वारा एक करोड़ 88 लाख 90 हजार की लागत से पुल का निर्माण कार्य कराया जायेगा। इस मौके पर विधायक बादल ने कहा कि इस पुल के निर्माण से लगभग हजारों की ग्रामीण आबादी लाभान्वित होगी। लंबे समय से क्षेत्र के ग्रामीण पुल निर्माण की मांग कर रहे थे। विधायक ने कहा कि ग्रामीण सुदूरवर्ती क्षेत्रों में पुल-पुलिया रोड के अलावा स्वास्थ्य, पेयजल सुविधा देना पहली प्राथमिकता रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी, सड़क व बिजली की दिशा में लगातार काम जारी है। हेमंत सोरेन की सरकार के नेतृत्व में जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र में विकास को लेकर लगातार कार्य किया जा रहा है। इस दौरान ग्रामीणों व आदिवासी समाज द्वारा परम्परागत तरीके से विधायक का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। मौके पर प्रखंड प्रमुख बसंती टुडू, रोहित कुमार, लखन साह, सौरभ यादव, बबई सोरेन आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


