मंड़रो,साहिबगंज। मिर्जाचौकी दूर्गा मंदिर परिसर में मां दुर्गा की पट खुलते ही हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।वहीं मिर्जाचौकी थाना पुलिस, पूजा समिति का वोलेंटियर,पूजा समिति एवं बुजुर्गों ने पूजा सह मेला के निगरानी में लगे हुए हैं।बताते चलें कि मिर्जाचौकी में सभी समुदाय के लोगों द्वारा मां दुर्गा की दर्शन करते हैं।खास कर आदिम जनजाति,आदिवासी, महिला पुरुष इस मेला का आनंद उठाते हैं।मेला परिसर में सीसीटीवी,फस्ट एड,अग्नि रोधक यंत्र की व्यवस्था पूजा समिति के द्वारा किया गया है।इस संबंध में श्रवण वर्णवाल,देवेंद्र चौधरी,सुनील चौधरी,बलराम भगत ने बताया की इस इलाका मे दुर्गा मां का यह मंदिर प्रसिद्ध है। यहां की दूर्गा स्थान मंदिर सुदूर स्थानों के अलावे मंड़रो प्रखंड,सदर प्रखंड,बिहार के पीरपैंती प्रखंड का स्थानीय मेला है।जहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु प्रतिमा व मां की स्थान पर प्रसाद चढ़ावा करते हैं।वहीं मिर्जाचौकी थाना प्रभारी रुपेश कुमार द्वारा निगरानी के लिए महिला व पुरुष कांस्टेबल को तैनात किया गया है,एवं खुद निगरानी कर पेट्रोलिंग कर गतिविधियों की जानकारी ले रहे हैं।वहीं चौक चौराहों पर समिति एवं पुलिस की तैनाती किया गया है।गत वर्ष की अपेक्षा इस बार पूजा समिति के द्वारा विशेष व्यवस्था किया गया है।मौके पर समिति के अध्यक्ष राजीव जयसवाल,बद्री प्रसाद भगत, बालेश्वर भगत,दिलीप चौरसिया,गुड्डू चौधरी,बिरेंद्र साह,प्रमोद गुप्ता,मनोज वर्मा, मुखिया प्रतिनिधि सुनील सिंह, सहित दर्जनों कार्यकर्ता पूजा सह मेला में भाग ले रहे हैं।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


