देवघर संताल एक्सप्रेस:- देश ने रतन को खोया और व्यापार जगत ने अपना अभिभावक,मार्गदर्शक को खोया। रतन टाटा जी जितने बड़े व्यापारी थे उससे कहीं ज्यादा दानवीर और देशभक्त भी थे। कभी भी देश को किसी भी चीज की जरूरत पड़ी है हर आपदा में वह अपना महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते थे। उन्होंने देश को कई व्यापार दिया कमजोर लोगों के लिए नैनो गाड़ी की स्थापना कर उन्हें बढ़ने का मौका दिया।उक्त बातें देवघर चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सदस्यों ने पद्म विभूषण रतन टाटा के निधन पर न्यू ग्रैंड होटल के सभागार में आयोजित श्रद्धांजलि सभा के दौरान…
Author: Santal Express
देवघर संताल एक्सप्रेस:- भीम आर्मी देवघर जिला सचिव क्रांतिकारी कृष्णा कुमार ने कहा कि मान्यवर कांशीराम साहब हमारे आदर्श है और हम सभी मान्यवर कांशीराम साहब के बताए मार्ग पर चलने को दृढ़ संकल्पित है। जिला सचिव क्रांतिकारी कृष्णा कुमार ने काशीराम साहब के 18 वे महापरिनिर्वाण दिवस समारोह में मान्यवर कांशीराम साहब के तस्वीर पर माल्यार्पण किया साथ ही पुष्प अर्पित किए। क्रांतिकारी कुमार ने बताया कि मान्यवर कांशीराम साहब ने बहुजन समाज में सर्व प्रथम राजनीतिक चेतना जागृत कराने का कार्य किया व संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर के विचारो को और दलित शोषित वंचित…
देवघर संताल एक्सप्रेस:-देवीपुर प्रखंड के भोजपुर गांव में दुर्गा पूजा उत्सव धूम धाम से मनाया जा रहा है। 10 दिन तक चलने वाले इस उत्सव में दुर्गा पूजा सेवा समिति, भोजपुर द्वारा नित नए नए कार्यक्रम भी आयोजित किये जा रहे हैं। इसी अंतर्गत आज महाअष्टमी को कन्या पूजन कर 2100 कुंवारी कन्याओं को भोजन भी कराया जा रहा है।समिति के अध्यक्ष हरेराम सिन्हा ने बताया कि इस मंदिर की स्थापना सन 1979 ई. को दिनेश्वर प्रसाद सिन्हा, विश्वनाथ मडईया, बद्रीनाथ महतो, राधे रवानी, सतन मंडल, बैकुंठ बरनबाल के द्वारा की गई थी। उसके बाद हर वर्ष यहाँ दुर्गा पूजा…
देवघर संताल एक्सप्रेस:-उपायुक्त ने शहरी क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न दुर्गा पूजा पंडाल का निरीक्षण कर विधि व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, पंडालों में सुरक्षा मानकों की वस्तुस्थिति का जायजा लिया गया। इस दौरान बेलाबगान, कृष्णापुरी, गौशाला के साथ विभिन्न पूजा पंडालों व मंदिरों का निरीक्षण करते हुए पूजा सीमित के प्रतिनिधियों को जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुपालन को लेकर आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। आगे उपायुक्त ने पूजा पंडालों में की गई व्यवस्थाओं, सीसीटीवी कैमरे की उपलब्धता, साफ-सफाई की व्यवस्था, वोलेंटियर्स की उपस्थिति, अग्निशमन यंत्र व अन्य सुरक्षा मानकों को लेकर की गई व्यवस्था का निरीक्षण किया…
गोड्डा : विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल के ओपीडी के समक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया ।इस दौरान चिकित्सकों ने मानसिक रूप से बीमार व्यक्तियों की पहचान करने तथा इलाज कराने की सलाह दी। मौके पर सदर अस्पताल के चिकित्सका पदाधिकारी डॉक्टर जुनैद आलम ने कहा कि ऐसा वर्तमान सामाजिक परिस्थिति में देखने को मिल रहा है कि छोटी-छोटी बात पर युवक, किशोर किशोरी जान तक देने पर उतारू हो जाते है। इससे बचने के लिए अपने बच्चों पर विशेष ध्यान दें। अगर बच्चे या किशोर किशोरियों…
जामताड़ा : पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पु०नि०-सह-थाना प्रभारी अब्दुल रहमान के नेतृत्व में पु०नि० जयन्त तिर्की, साईबर अपराध थाना, जामताड़ा एवं अन्य पुलिसकर्मी को शामिल करते हुए जामताड़ा थानान्तर्गत ग्राम शहरपुरा एवं करमाटाँड़ थानान्तर्गत ग्राम चारघरा में साईबर अपराधियों के विरूद्ध छापामारी कर साईबर अपराध कारित करते हुए दो साईबर अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया गया है। सुखलाल हाँसदा, उम्र 24 वर्ष और विनोद मंडल, उम्र 28 वर्ष को मोबाइल और फर्जी सिम के साथ गिरफ्तार किया गया। बताया कि विनोद मंडल मुख्य रूप से गिरिडीह जिला के जमुआ थाना क्षेत्र का रहने वाला है जो…
जामताड़ा : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति जामताड़ा शाखा द्वारा गुरुवार को शहर के न्यूटाउन स्थित पापुलर नर्सिंग होम में नवरात्र के शुभ अवसर पर कन्या पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम मारवाड़ी महिला समिति के सदस्य प्रेमा परशुरामका की अध्यक्षता में किया गया। वही प्रेमा परशुरामका ने बताया कि यह कार्यक्रम नवरात्रि के अवसर पर अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति शाखा झारखंड प्रदेश के आवाहन पर आज हम लोग पापुलर नर्सिंग होम में कन्या पूजन कार्यक्रम कर रहे हैं। वही उन्होंने बताया कि नवरात्रि में हम देवी का पूजन तो करते ही हैं।साथ ही इसमें कन्या पूजन…
कुंडहित (जामताड़ा) । दुर्गा पूजा के अवसर पर क्षेत्र में विधि व्यवस्था सामान्य राखने के उद्देश्य से वुधवार के कुंडहित थाना से फ्लैग मार्च निकाला गया, जिसमें पुलिस बल द्वारा पूरे बाजार का भ्रमण किया गया। यह मार्च शांति और सुरक्षा के लिए आयोजित किया गया था, ताकि त्योहार के दौरान लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। फ्लैग मार्च पुलिस इंस्पेक्टर मोहम्मद फारूक के नेतृत्व में पुलिस अधिकारी और जवान शामिल थे, जिन्होंने बाजार के विभिन्न हिस्सों में जाकर लोगों को सुरक्षा के बारे में जागरूक किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे त्योहार के दौरान शांति और…
कुंडहित (जामताड़ा) । महासप्तमी दुर्गा पूजा के अवसर पर कुंडहित प्रखंड के बनकाटी गांव में ग्रामीणों द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन कर भाजपा छोड़कर झामुमों में हुए शामिल। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नाला विधायक सह विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो उपस्थित हुए। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने बनकाटी गांव सेवानिवृत्त शाखा प्रबंधक कृष्ण रोजदार एवं सेवानिवृत्त शिक्षक रघुनाथ फौजदार नेतृत्व में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता को फूल माला तथा पार्टी की पट्ठा पहनाकर झामुमो पार्टी में शामिल किया। ये सभी युवा कार्यकर्ता भाजपा पार्टी में लम्बें समय में कार्य करते आ रहे थे। विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने सभी को अपने पार्टी…
नाला (जामताड़ा)- दूर्गा पूजा को शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर नाला पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाली। फ्लैग मार्च का नेतृत्व डीएसपी मनोज कुमार महतो ने की। इस दौरान पुलिस बल के द्वारा पूरे बाजार का भ्रमण किया गया साथ ही लोगों को भयमुक्त वातावरण में दुर्गा पूजा को मनाने के लिए संदेश दिया। इस अवसर पर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राणा, पुलिस अवर निरीक्षक अमर सिंह तापेय, एएसआई संजय गहलोत, एएसआई बिरसुब भगत के अलावे अन्य पुलिस पदाधिकारी तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस के द्वारा थाना क्षेत्र में होने वाले सभी पूजा पंडालों के आसपास सुरक्षा के…


