देवघर संताल एक्सप्रेस:- भीम आर्मी देवघर जिला सचिव क्रांतिकारी कृष्णा कुमार ने कहा कि मान्यवर कांशीराम साहब हमारे आदर्श है और हम सभी मान्यवर कांशीराम साहब के बताए मार्ग पर चलने को दृढ़ संकल्पित है। जिला सचिव क्रांतिकारी कृष्णा कुमार ने काशीराम साहब के 18 वे महापरिनिर्वाण दिवस समारोह में मान्यवर कांशीराम साहब के तस्वीर पर माल्यार्पण किया साथ ही पुष्प अर्पित किए। क्रांतिकारी कुमार ने बताया कि मान्यवर कांशीराम साहब ने बहुजन समाज में सर्व प्रथम राजनीतिक चेतना जागृत कराने का कार्य किया व संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर के विचारो को और दलित शोषित वंचित समाज को संविधान में मिले अधिकार को घर घर तक पहुंचाने का कार्य किया था। हम सभी बहुजन समाज के आंदोलनकारियों को मान्यवर कांशीराम साहब के विचारधारा से हमे आंतरिक ऊर्जा और बल मिलता है जिसके कारण हमलोग भ्रष्टाचारियों से डट कर मुकाबला करते है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


