जामताड़ा : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति जामताड़ा शाखा द्वारा गुरुवार को शहर के न्यूटाउन स्थित पापुलर नर्सिंग होम में नवरात्र के शुभ अवसर पर कन्या पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम मारवाड़ी महिला समिति के सदस्य प्रेमा परशुरामका की अध्यक्षता में किया गया। वही प्रेमा परशुरामका ने बताया कि यह कार्यक्रम नवरात्रि के अवसर पर अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति शाखा झारखंड प्रदेश के आवाहन पर आज हम लोग पापुलर नर्सिंग होम में कन्या पूजन कार्यक्रम कर रहे हैं। वही उन्होंने बताया कि नवरात्रि में हम देवी का पूजन तो करते ही हैं।साथ ही इसमें कन्या पूजन का भी विधान है।इसी लिए जामताड़ा शाखा द्वारा सप्तमी के दिन पापुलर नर्सिंग होम जाकर जो भी कन्या जन्म लिए हैं उन्हें हमारे शाखा की और उपहार भेंट कर जन्मोत्सव मनाया गया। नवरात्र में कुमारी कन्या पूजन से साक्षात देवी का पूजन होता है और यह पूजन से माता जितनी प्रसन्नता होती है उतनी प्रसन्नता जब हवन दान से भी नहीं होती है। यूं तो पूरे साल भर ही कन्या पूजन करना चाहिए लेकिन नवरात्रि में कन्या पूजन का एक अलग ही महत्व है इसीलिए प्रतिवर्ष हमारे शाखा की ओर से नवरात्र के अवसर पर कन्या पूजन कराया जाता है।जिसमें मां और बच्ची को एक बेबी किट, हॉर्लिक्स ,बिस्किट,चादर ,खिलौने ,सोन पापड़ी ,एवं शगुन के तौर पर 501 रुपए का एक लिफाफा एवं 101 रुपए का चढ़ावा चढ़ाया गया। इसके अलावे कन्या पूजन के दरमियां कई जरूरी सामान जैसे कपड़े, खिलौने दिए गए।मौके पर किरण नारनोलिया, सरोज नारनोलिया ,सुमन नारनोलिया एवं कंचन अग्रवाल उपस्थित थी ।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


