देवघर संताल एक्सप्रेस:-उपायुक्त ने शहरी क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न दुर्गा पूजा पंडाल का निरीक्षण कर विधि व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, पंडालों में सुरक्षा मानकों की वस्तुस्थिति का जायजा लिया गया। इस दौरान बेलाबगान, कृष्णापुरी, गौशाला के साथ विभिन्न पूजा पंडालों व मंदिरों का निरीक्षण करते हुए पूजा सीमित के प्रतिनिधियों को जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुपालन को लेकर आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। आगे उपायुक्त ने पूजा पंडालों में की गई व्यवस्थाओं, सीसीटीवी कैमरे की उपलब्धता, साफ-सफाई की व्यवस्था, वोलेंटियर्स की उपस्थिति, अग्निशमन यंत्र व अन्य सुरक्षा मानकों को लेकर की गई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।
इसके अलावे निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने सभी पूजा पंडालों के समितियों को निर्देशित किया कि महिला और पुरुषों हेतु पंडाल के प्रवेश व निकास हेतु अलग-अलग लाइन सुनिश्चित करने के साथ पंडाल व मंदिर के आसपास एवं पंडाल परिसर में बनाये गए स्टॉल में थर्माकोल/प्लास्टिक की जगह पत्तों से बने दोना-प्लेट का उपयोग शत प्रतिशत सुनिश्चित करे। साथ ही सभी पूजा पंडाल समितियों को निर्देश दिया कि दस बजे रात्रि के बाद डीजी या लाऊड स्पीकर का उपयोग पूर्णतः बंद रखने व अश्लील गानों से परहेज के साथ कूड़ा-कचड़ों को एक जगह जमा करने हेतु डस्टबिन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित रखने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने त्योहारों को लेकर संबंधित अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश.निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने नगर निगम, अग्निशमन एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों विशेष रूप से एक्टिव रहते हुए पंडालों के मानकों से जुड़े जांच कार्यों के अलावा संबंधित अधिकारियों को जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देश का अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया, ताकि आमजनों की सुरक्षा के साथ-साथ शांतिपूर्ण माहौल में त्यौहार संपन्न हो सके। इसके अलावे उपायुक्त ने किसी भी विपरीत परिस्थिति में पंडाल समितियों को जिला नियंत्रण कक्ष, नगर निगम तथा नजदीकी थानों से संपर्क में रहने का निर्देश दिया। आगे उपायुक्त ने अनुमंडल पदाधिकारी व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को विधि व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को लेकर आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।इस दौरान उपरोक्त के अलावे अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचलाधिकारी देवघर अनिल कुमार, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी व पुलिस पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


