कुंडहित (जामताड़ा) । महासप्तमी दुर्गा पूजा के अवसर पर कुंडहित प्रखंड के बनकाटी गांव में ग्रामीणों द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन कर भाजपा छोड़कर झामुमों में हुए शामिल। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नाला विधायक सह विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो उपस्थित हुए। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने बनकाटी गांव सेवानिवृत्त शाखा प्रबंधक कृष्ण रोजदार एवं सेवानिवृत्त शिक्षक रघुनाथ फौजदार नेतृत्व में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता को फूल माला तथा पार्टी की पट्ठा पहनाकर झामुमो पार्टी में शामिल किया। ये सभी युवा कार्यकर्ता भाजपा पार्टी में लम्बें समय में कार्य करते आ रहे थे। विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने सभी को अपने पार्टी में शमिल कर हार्दिक अभिनंदन किया। जबकि ग्रामीणों ने विधानसभा अध्यक्ष श्री महतो का आगमन होते ही भव्य स्वागत कियां। कार्यक्रम में अधिकांश ग्रामीणों ने कहा कि रबीन्द्रनाथ महतो के द्वारा नाला विधानसभ क्षेत्र में विकास कार्य से प्रभावित होकर हम सभी झामुमों पार्टी में शामिल हो रहे हैं।
रबीन्द्रनाथ महतो ने कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को सम्बोधित किया और वर्तमान सरकार द्वारा संचालित महत्वकांक्षी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कहा की भाजपा पार्टी के कार्यकर्ता गांव गांव लोगों के घर घर जाकर गोगो दीदी योजना के फर्म बांट रहे है। यह नेताओं से सावधान रहे। मोदी ने कहा झारखंड में बीजेपी का सरकार बनेगी तो महिलओ को 21 सौ कर सभी को पेंशन दिया जायेगा। अगर महिलाओं को पैसा देना ही है तो पहले क्यों नही दिया। आज हेमंत सरकार के विकास को देखकर भाजपा योजना बना रहे है। यह भाजपा पार्टी लोगों को ठगने वाले पार्टी है। इस पार्टी से सावधान रहे और झुठ बोलकर ठगने वाले को मुंह तोड़ जबाब दें। उन्होनें कहा मैं बहुत जल्द नाला विधानसभा क्षेत्र में एक दिन में एक सौ सड़क का शिलान्यास करेगें। मेरे अलावे किसी नेताओं ने नाला विधानसभा क्षेत्र में गांवों के नाम तक नही सुना है। आज सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार आदि क्षेत्र में किसी तरह की कमी नही रखा। जिस तरफ ऑख उठाकर देखेगें उसी तरफ विकास ही विकास नजर आयेगा। वही सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के हितों में काम करने की हिदायत दी। मौके पर गणेश फौजदार ,कृष्ण फौजदार, बाबलु मंडल, बरुण फौजदार,राम फौजदार,सहित काफी संख्या में महिला एंव पुरुष कार्यकता उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


