संताल एक्सप्रेस संवाददाता
पाकुड़।उपायुक्त मनीष कुमार ने महेशपुर प्रखंड स्थित चांदपुर गांव में अबुआ आवास योजना के तहत बनाये जा रहे आवासों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में लाभुकों से आवास निर्माण में लगने वाली सामग्री एवं मिस्त्री की उपलब्धता के बारे जानकारी ली तथा आवासों को जल्द से जल्द पूरा करने एवं सरकारी मापदंड के अनुसार बनाने का निर्देश दिया। इस दौरान उपायुक्त ने अबुआ आवास के निर्माण में लोगो (सिम्बोल) लगाने की जानकारी लाभुकों एवं कर्मियों को दिया और कार्यों में तेजी लाने, समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उपायुक्त ने अबुआ आवास की तीसरी किश्त के बारे में जानकारी प्राप्त कर उचित दिशा निर्देश दिए। लाभुकों ने अबुआ आवास के मिलने के संबंध में अपनी खुशी जाहिर की। वही
उपायुक्त के द्वारा महेशपुर प्रखंड के चांदपुर गांव में मनरेगा के तहत क्रियान्वित की जा रही बिरसा हरित ग्राम योजना वित्तीय वर्ष 2024-25 का चांदपुर ग्राम में लाभुक पौलुस किस्कू का बिरसा हरित ग्राम योजना में एक एकड़ में एवं सन्मति हेम्ब्रम का बिरसा हरित ग्राम योजना में आधा एकड़ का स्थल निरीक्षण किया। प्राक्कलन के अनुरूप दिए गए निर्देश के अनुसार सीआईबी बोर्ड बड़ा बनाने का निर्देश दिया गया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


