ठाकुर गंगटी(गोड्डा) प्रखंड क्षेत्र के प्रचलित मोरडीहा भगैया,माल मंडरो, बनियाडीह, चपरी मिश्र गंगटी, ठाकुर गंगटी, मेहरमा प्रखंड के बौरमा गावों के दुर्गा मंदिरों में गुरुवार को अष्टमी पूजा के रूप में महागौरी माता की चंडी पाठ पूजा की गई। सभी मंदिरों में प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा के बाद पट खोल दिया गया है। हजारों हजार श्रद्धालु मंदिर परिसर में आकर प्रतिमा का दर्शन कर रहे हैं। पूजा अर्चना करते हुए मन्नते भी मांग रहे हैं और मन्नते पूर्ण होने वाले हजारों श्रद्धालु कथनानुसार अधिक मात्रा में फल, फूल, मिष्ठान, दूध, वस्त्र, आभूषण आदि चढ़ावा भी चढ़ा रहे हैं। अष्टमी तिथि को लेकर सभी मंदिरों में भारी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने माता दुर्गा को डलिया अर्पित किया। मोरडीहा दुर्गा मंदिर में डलिया चढ़ानेवाली सबसे अधिक महिला श्रद्धालुओं के भीड़ लगी। यहां करीब 1000 से अधिक महिलाओं ने मंदिर में दुर्गा माता के नाम डलिया अर्पित किया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


