जरमुंडी । जरमुंडी प्रखंड में विधायक बादल पत्रलेख ने बुधवार को 1113.576 करोड़ की लागत से 9 ग्रामीण रोड निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए विधायक बादल ने कहा कि सभी ग्रामीण पथ के बन जाने से ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। पूर्व मंत्री बादल ने चांदूडीह से नावाडीह तक 3.800 किमी पथ के सुदृढ़ीकरण कार्य, दौलतपुर मोड़ से सिमरा तक 1.934 किमी पथ के सुदृढ़ीकरण कार्य, कटेली मोड़ से सरमारा तक 4.197 किमी पथ सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास, गिधनी मोड़ से गिधनी तक 1.261 किमी पथ सुदृढ़ीकरण कार्य, खिजुरिया मोड़ से सतपहरी मोड़ तक 2 किमी पथ के सुदृढ़ीकरण कार्य, जमुआ मोड़ से कुंडवे भाया बाजे तक 5.070 किमी पथ के सुदृढ़ीकरण कार्य, थोढ़ी मोड़ से थोड़ी तक 1.500 किमी पथ के सुदृढ़ीकरण का कार्य, बेला मोड़ से जंगलपुर तक 3.741 किमी पथ सुदृढ़ीकरण कार्य, मोहनपुर से शीतलपुर तक 2.070 किमी पथ सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया। मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


