साहेबगंज/राजमहल । विधायक अनन्त ओझा ने बुधवार को साहिबगंज नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर भवन में 2 करोड़ 94 लाख की लागत से 78 विभिन्न विधायक निधि मद से योजनाओं का शिलान्यास एक साथ ऑनलाइन किया। राजमहल विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत राजमहल,उधवा और साहेबगंज सदर प्रखंड में विधायक निधि मद से 78 विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया गया हैं। विधायक निधि मद से मास्क लाइट,छतदार चबूतरा,अटल मंडपम,जलमीनार,पीसीसी सड़क सहित कई विकास कार्य किये जाएंगे। राजमहल विधायक अनंत ओझा ने कहा कि राजमहल विधानसभा में आधारभूत संरचनाओं का काम तेजी से चल रहा हैं।विधायक निधि मद से 2 करोड़ 94 लाख की लागत से 78 विभिन्न योजनाओं से राजमहल विधानसभा में विकास कार्य होंगे। विधायक ने कहा कि राजमहल विधानसभा में लगातार विभिन्न विकास योजनाओं के माध्यम से क्षेत्र का विकास हो रहा है।
इस अवसर पर रहे नगर अध्यक्ष संजय पटेल,भाजपा नेता रामानंद साह, गौतम यादव, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष गरिमा साह,भाजपा नेता युवा मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज पासवान,पूर्व नगर अध्यक्ष मनोज पासवान,विनोद चौधरी, संतोष चौधरी,दिनेश पांडेय सहित सैकड़ों कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।


