हिरणपुर( पाकुड़ ) । सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति हिरणपुर की ओर से मंगलवार शाम अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन समिति के मुख्य यजमान भानु साहा, उपाध्यक्ष शंभु साहा, उप मुखिया मुन्ना भगत, व्यवसायी मनिष स्वर्णकार, प्रदीप साहा, विशाल आर्य, विवेक भगत एवं उज्जवल साहा ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया। जहां हिरणपुर में पहली बार हो रहे अंताक्षरी प्रतियोगिता में दर्शक काफी उत्साहित दिखे आयोजित अंताक्षरी प्रतियोगिता में कुल 10 टीमों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मंच संचालन गीतों की सुरीली आवाज के साथ दीपक भगत ओर विश्वजीत सेन किया. दोनों के गीत दिल में हो तुम आंखों में तुम… दर्शकों का मन मोह लिया. वहीं दीपक भगत द्वारा गाया गीत तेरे दर पे ओ मेरी मैया तेरे दिवाने आये हैं… दर्शक थिरक उठे। इसी बीच पाकुड़ से विशेष कार्यक्रम के लिए पधारे प्रसिद्ध भजन गायक रंजित राणा ने अपने भजनों से चार चांद लगा दिया। इस कार्यक्रम के जज की भूमिका में हिरणपुर के संगीत के दूनिया के बेहतरीन जोड़ी दिनबंधु पाल एवं लखन सिंह ने निभाई। दर्शकों के मांग पर दोनों के द्वारा गाया गाना सलामत रहे दोस्ताना हमारा शानदार रहा।अंताक्षरी प्रतियोगिता में दोलन कर्मकार दत्ता एवं दीपा दत्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ।वहीं अंतरा देवी एवं वर्षा कुमारी भगत-द्वितीय एवं अभिषेक तिवारी एवं गौरभ अग्रवाल ने तृतीय स्थान हासिल किया। उधर, समिति के अध्यक्ष दीपक साहा ने बताया कि 10 अक्टूबर सप्तमी से कलकत्ता की डांडिया टीम के द्वारा लगातार 3 दिनों तक अब डांडिया की धुम रहेगी। मौके पर राजकुमार भगत, अमित सिन्हा, काजल पाल, संजय साहा, सोनू साहा, अजय यादव, मुन्ना भगत, राजीव पंडित, जयकिशन भगत आदि मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


