Author: Santal Express

 सितंबर और अक्टूबर के महंगाई के आंकड़ों पर निर्भर करेगा आरबीआई का फैसला नई दिल्ली । भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने उम्मीद के अनुरूप लगातार 10वीं बार नीतिगत ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। माना जा रहा है कि आरबीआई ब्याज दरों में बदलाव या कमी करने के पहले सितंबर और अक्टूबर के महंगाई के आंकड़ों की भी समीक्षा करेगा। इन दोनों महीनो में भी अगर महंगाई के आंकड़े अनुकूल रहे, तो दिसंबर के महीने में होने वाली मौद्रिक नीति समिति की बैठक में ब्याज दरों में कटौती करने का फैसला लिया जा सकता है। अमेरिका के केंद्रीय…

Read More

– वॉलेट की सीमा 2000 हजार रुपये से बढ़ाकर 5 हजार रुपये की गई मुंबई । रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने एकीकृत भुगतान इंटरफेस (यूपीआई) की बढ़ती लोकप्रियता को बढ़ावा देने के मकसद से यूपीआई लाइट के जरिए लेन-देन की सीमा बढ़ाकर एक हजार रुपये और वॉलेट की सीमा 5 हजार रुपये करने का प्रस्ताव किया है। फिलहाल यूपीआई लाइट के जरिए लेन-देन की सीमा 500 रुपये और 2 हजार रुपये है। आरबीआई इस बारे में जल्दी ही दिशा-निर्देश जारी करेगा। तीन दिवसीय द्विमासिक मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की समीक्षा में लिए गए फैसले की जानकारी देते हुए बुधवार…

Read More

बेतिया । नौतन पुलिस ने बुधवार को थाना इलाके के पुरन्दरपुर चकला गांव से एक धंधेबाज को बाइक व साढ़े छह लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया धंधेबाज बेतिया मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के नूरा खाप निवासी धनु कुमार बताया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपित बाइक से शराब की खेप लेकर दियरा क्षेत्र से होकर बैरिया थाना क्षेत्र से नौतन के पुरन्दरपुर गांव की तरफ से बेतिया जाने के फिराक में था। सुचना पर उसे बाईक व डिक्की में रखे पैंतीस पीस एट पीएम शराब जब्त किया गया। पूछताछ के बाद कांड अंकित कर धंधेबाज…

Read More

पटना । नेपाल से पटना होते हुए गया जा रही बौद्ध भिक्षुओं की गाड़ी बुधवार सुबह जहानाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हाइवा की टक्कर से टूरिस्ट बस सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। इस हादसे में आठ पर्यटक घायल हुए हैं। यह घटना कड़ौना थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव के समीप की है। हादसे के बाद सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस हादसे में तीन बौद्ध भिक्षुओं को गहरी चोट लगी थी, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया है। इस मामले में कड़ौना के पुलिस अधिकारी नंद कुमार ने बताया कि…

Read More

भागलपुर । बिहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को आग लगने की घटना में लाखों रूपये का दवाई, यंत्र और अन्य कागजात जलकर राख हो गए। राजद नेता गौतम कुमार प्रीतम ने बताया कि फोन पर सूचना मिली की बिहपुर प्रखंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आग लग गई है। सूचना प्राप्त होते ही हमलोग बिहपुर सीएचसी पहुँचे। अस्पताल धुआं और राख से भरा हुआ था। उधर घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे दमकल और अन्य अस्पताल कर्मी ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू करने में सफल हो गए। एक भयावह घटना होने से बाल-बाल बचा लिया गया।…

Read More

नई दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पारंपरिक चिकित्सा पद्धति में लोगों की अटूट आस्था का फायदा उठाकर आयुर्वेद के नाम पर झूठे और भ्रामक दावे करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जरूरत पर बल दिया है। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान के आठवें स्थापना दिवस समारोह में बुधवार को राष्ट्रपति ने कहा कि आयुर्वेद की प्रासंगिकता सुनिश्चित करने के लिए अनुसंधान में निवेश, दवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार और आयुर्वेद के अध्ययन से संबंधित शैक्षणिक संस्थानों के सशक्तीकरण पर ध्यान देने की आवश्यकता है। राष्ट्रपति ने कहा कि आयुर्वेद दुनिया की सबसे पुरानी चिकित्सा प्रणालियों में से एक…

Read More

श्रीनगर । नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को कहा कि एनसी-कांग्रेस सरकार अपनी पहली कैबिनेट बैठक में जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग करते हुए एक प्रस्ताव पारित करेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि जम्मू-कश्मीर में सरकार सुचारू रूप से चलेगी।सरकार गठन की प्रक्रिया शुरू करने के लिए नेशनल कांफ्रेंस गुरुवार को विधायक दल की बैठक बुलाएगी। उमर अब्दुल्ला ने श्रीनगर में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मुझे उम्मीद है कि सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट बैठक में पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए केंद्र पर दबाव डालते हुए एक प्रस्ताव…

Read More

मुंबई । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महाराष्ट्र में 7600 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में नागपुर के डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उन्नयन और शिरडी हवाई अड्डे पर नए एकीकृत टर्मिनल भवन का शिलान्यास शामिल है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र में 10 सरकारी मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन भी किया। उन्होंने भारतीय कौशल संस्थान, मुंबई और महाराष्ट्र के विद्या समीक्षा केंद्र का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के लिए कल आए विधानसभा चुनाव परिणाम ने देश…

Read More

सरकार का पहिया बनकर राज्य के सर्वांगीण विकास में निभाएं अहम भूमिका : हेमंत  रांची । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देते हुए कहा आज से आप सरकार के एक अभिन्न अंग के रूप में जुड़ रहे हैं। राज्य के सर्वांगीण विकास का पहिया आप बन रहे हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि आप अपने कार्यों से राज्य को बेहतर दिशा देने में अहम भूमिका निभाएंगे। मुख्यमंत्री ने आयोजित समारोह में 76 नवनियुक्तों को नियुक्ति पत्र सौंपा। इनमें झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद में 35 लॉ एग्जीक्यूटिव, 4 एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, 21 अस्सिटेंट इंजीनियर और 10 स्कूल…

Read More

नई दिल्ली । जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) और कांग्रेस के गठबंधन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बहुमत हासिल किया है। वहीं भाजपा ने हरियाणा में सत्ता विरोधी लहर को लेकर राजनीतिक पंडितों के अनुमानों को धता बताते हुए लगातार तीसरी बार जीत हासिल की है। चुनाव आयोग के अनुसार जम्मू-कश्मीर की 90 सदस्यीय विधानसभा के चुनावी नतीजों में एनसी को 42, भाजपा को 29, कांग्रेस को 06, पीपल डेमोक्रेटिक पार्टी 03, जम्मू-कश्मीर पीपल कॉन्फ्रेंस, माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी और आम आदमी पार्टी को एक-एक सीटें मिली हैं जबकि सात सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीती हैं। राज्य में सरकार…

Read More