साहिबगंज। जिले के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह ने सोमवार की देर रात दुर्गा पूजा पंडालों का किया निरीक्षण. इस दौरान एसपी सभी पूजा कमेटी के सदस्यों से मिले और उनसे मेले के दिन आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ की व्यवस्था की जानकारी ली। इस दौरान एसपी ने पूजा व मेले के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पूजा पंडाल में प्रवेश व निकास, विद्युत व्यवस्था, मेला स्थल कमिटी के वोलेंटियर को लेकर कई दिशा निर्देश दिया. इस क्रम में पुलिस अधीक्षक ने साउथ कॉलोनी दुर्गा पूजा पंडाल, गोडाबाड़ी, चौक बाजार, नॉर्थ कॉलोनी, रेलवे जेनरल इंस्टीच्यूट, बड़ी दुर्गा मंदिर पूजा…
Author: Santal Express
साहिबगंज | जिले में दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है.किसी भी अनहोनी या फिर आगलगी की घटनाओं से निपटने के लिए पूरी तरह से मुस्तैद है.जिसको लेकर शहर में दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडाल में किसी प्रकार की अनहोनी या फिर आगलगी जैसी घटनाओं का मामला सामने आने पर फौरन उस पर कार्रवाई को लेकर मंगलवार को जिला अग्निशमन पदाधिकारी मनोज कुमार शुक्ला के नेतृत्व में शहर के कई पूजा पंडाल में जाकर मॉकड्रिल किया गया. साउथ कॉलोनी दुर्गा मंदिर व चौक बाजार दुर्गा मंदिर के निकट बने पंडाल में जाकर उन्होंने वालंटियर व…
साहेबगंज । कांग्रेस के प्रदेश सचिव अनिल ओझा साहेबगंज प्रखंड के बाढ़ प्रभावित दियारा क्षेत्र में भ्रमण कर राहत सामग्री का वितरण किये। इसी क्रम में हर प्रसाद पंचायत के रामपुर छोटी दुर्गास्थान टोला में कॉंग्रेस नेता अनिल ओझा ने कॉंग्रेस के वरीय नेताओं के साथ गांव का दौरा किऐ एवं वहां के ग्रामीणों के समस्या से अवगत हुए । उपस्थित दर्जनों ग्रामीणों ने साफ़ पीने के पानी और पशु चारा की किल्लत के बारे में बताया जिसे विभागीय अधिकारियों से बात कर पशु चारा उपलब्ध कराने की बात हुई।ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए अनिल ओझा ने अपने स्तर…
संताल एक्सप्रेस राजमहल । भारतीय वन्यजीव संस्थान एवं राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के जलज परियोजना के तहत साहेबगंज जिला के जलज उत्सवी केंद्र, इस्कॉन मंदिर कन्हैयास्थान में 4 विद्यालय के बच्चों के साथ “विश्व वन्यजीव सप्ताह-2024” मनाया गया। “विश्व वन्यजीव सप्ताह” के अवसर में बच्चों के बीच राष्ट्रीय स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह चित्रकला प्रतियोगिता इस्कॉन मंदिर कन्हैयास्थान के परिसर में कराया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में साहेबगंज जिला के, 1. उच्च विद्यालय महाराजपुर,2. उत्क्रमित उच्च विधालय मसकलैया 3. योगिचक जयरामपुर उच्च विद्यालय सरकंडा,4. उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय मंगलहाट के कुल 80 बच्चों ने भाग लिया। बच्चों को…
देवघर संताल एक्सप्रेस:-दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अन्तर्गत स्वीकृत लाभार्थियों को तृतीय किस्त का भुगतान विकास भवन के सभागार में उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी की अध्यक्षता में आज कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस दौरान उपरोक्त के अलावे बीस सूत्री उपाध्यक्ष, उप विकास आयुक्त, जिला आपूर्ति पदाधिकारी,सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि के अलावा संबंधित विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित थे।कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि आज झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईंयां सम्मान योजना के तहत तीसरे किस्त की राशि सुयोग्य लाभुकों के बीच भेजी…
देवघर संताल एक्सप्रेस:- देवघर हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत एवं हैट्रिक बनाकर सरकार बनने की बहुमत मिलने पर आज देवघर के टावर चौक पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा संताल परगना प्रमंडलीय प्रभारी तुफान महथा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के साथ मिठाई बांटकर खुशी मनाई गई। मौक़े पर तुफान महथा ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व की है। यह जीत बीजेपी की विचारधारा और कार्यकर्ताओं की जीत है।जीत में नारी सशक्तिकरण के लिए किए गए भाजपा मोदी सरकार के द्वारा किए गए कार्य की महत्वपूर्ण भूमिका है।यह जीत राष्ट्रवाद की जीत है।…
शिवलोक परिसर में सार्वजनिक वैष्णवी दुर्गा पूजा सेवा के द्वारा 19 वर्षों से भगवती की आराधना की जा रही है रामा कान्त मालवीय देवघर:-सार्वजनिक वैष्णवी दुर्गा पूजा सेवा समिति बजरंगी चौक धोबी टोला शिवलोक परिसर में माता भगवती की पूजा वैष्णव पद्धति से 2005 से की जा रही है।यहां लगातार 19 वर्षों से भगवती की आराधना की जा रही है।यहां पर हर वर्ष कुछ नया दिखाया जाता है।जिस के लिए यहां के कार्यकर्ता साल भर लगे रहते हैं। इस बार भी कुछ अलग दिखाने का प्रयास किया गया है। इस बार के पंडाल का थीम पूरे तरीके से हस्तशिल्प पर…
देवघर संताल एक्सप्रेस:- बिलसीउपर बिलासी पूजा समिति देवघर का पंडाल का उद्घाटन समिति के मुख्य संरक्षक डॉ सुनील खवाड़े के हाथो दीप जलाकर किया गया.वही 11 वैदिक के द्वारा मंत्रों उच्चारण किया वही समिति के सदस्यों के द्वारा शंख बजाकर किया गया.वही सुनील खवाड़े ने कहा की हर वर्ष बिलासी कुछ अलग देने का प्रयास करता है और इस बार भी हमने अलग किया है और ये पहले कहा जा रहा था की संथाल परगना का सबसे बड़ा पंडाल लेकिन मीडिया और पब्लिक ने झारखंड का राम मंदिर रांची के बाद देवघर का वेटिकन सिटी को नंबर 2 का पंडाल…
देवघर। भारतीय जनता पार्टी देवघर नगर के द्वारा हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर मंगलवार को देवघर के टावर चौक पर नगर अध्यक्ष धनंजय खवाड़े के नेतृत्व में जश्न मनाया एवं पटाखे जलाकर लोगों के बीच जलेबी बाटी गई एवं अबीर गुलाल लगाया गया। इस मौक़े पर नगर अध्यक्ष धनंजय खवाड़े ने बताया हरियाणा तो एक झांकी थी झारखंड अभी बाकी है, उन्होंने बताया कि जिस प्रकार हरियाणा में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है वह काफी खुशी का विषय है आज भी देश की जनता नरेंद्र मोदी के साथ है नरेंद्र मोदी…
भाजपाइयों ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करने का आवेदन सौंपा देवघर। कुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत ठाढ़ी दुलमपुर में बीजेपी जिला कार्यालय का निर्माण कराया जा रहा है,कार्य तेजी से चल रहा है. इसी कार्यालय के सामने किसी अज्ञात द्वारा प्रतिबंधित पशु का कटा सर फेंक दिया गया है. देवघर जिला भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया है कि यह मामला सुनियोजित ढंग से समाज में विद्वेष फैलाने के लिए किसी विशेष समुदाय द्वारा यह कार्य घटित करने की बात कही जा रही है.इस घटना के बाद से देवघर जिला भाजपा के अधिकारी पदाधिकारी कार्यकर्ता में रोष है। स्थानीय विधायक नारायण…


