साहेबगंज । कांग्रेस के प्रदेश सचिव अनिल ओझा साहेबगंज प्रखंड के बाढ़ प्रभावित दियारा क्षेत्र में भ्रमण कर राहत सामग्री का वितरण किये। इसी क्रम में हर प्रसाद पंचायत के रामपुर छोटी दुर्गास्थान टोला में कॉंग्रेस नेता अनिल ओझा ने कॉंग्रेस के वरीय नेताओं के साथ गांव का दौरा किऐ एवं वहां के ग्रामीणों के समस्या से अवगत हुए । उपस्थित दर्जनों ग्रामीणों ने साफ़ पीने के पानी और पशु चारा की किल्लत के बारे में बताया जिसे विभागीय अधिकारियों से बात कर पशु चारा उपलब्ध कराने की बात हुई।ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए अनिल ओझा ने अपने स्तर से सुखा राशन, सीलबंद पानी की बोतल इत्यादि वहां पर उपस्थित ग्रामीणों के बीच वितरण किया।अनिल ओझा ने कहा की हम सभी कांग्रेसी इस दुःख की घड़ी में आपलोगों के साथ खड़े हैं और आगे भी आपके सुख और दुःख में साथ रहेगें।
अरशद टोला तथा बिन टोला का भी दौरा किया गया और सबकी बातों को सुनकर उनके समस्या के समाधान हेतु प्रशासनिक पदाधिकारी से बात कर इनके जल्द समाधान करने हेतु बात की |मौके पर कांग्रेस के नगर अध्यक्ष महेंद्र पासवान, युवा कांग्रेस के प्रदेश संयोजक संतोष स्वर्णकार, हर प्रसाद पंचायत के मुखिया सह कॉंग्रेस मतस्य प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष देवराज सिंह, वरीय कांग्रेसी मो निजाम, अनूसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष राहुल पासवान, नगर उपाध्यक्ष आकाश चौधरी, नगर सचिव मो अंसारुल अंसारी, बुन्नी लाल सिंह के अलावे दर्जनों लोग उपस्थित थें।


