संताल एक्सप्रेस
राजमहल । भारतीय वन्यजीव संस्थान एवं राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के जलज परियोजना के तहत साहेबगंज जिला के जलज उत्सवी केंद्र, इस्कॉन मंदिर कन्हैयास्थान में 4 विद्यालय के बच्चों के साथ “विश्व वन्यजीव सप्ताह-2024” मनाया गया।
“विश्व वन्यजीव सप्ताह” के अवसर में बच्चों के बीच राष्ट्रीय स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह चित्रकला प्रतियोगिता इस्कॉन मंदिर कन्हैयास्थान के परिसर में कराया गया।
चित्रकला प्रतियोगिता में साहेबगंज जिला के, 1. उच्च विद्यालय महाराजपुर,2. उत्क्रमित उच्च विधालय मसकलैया 3. योगिचक जयरामपुर उच्च विद्यालय सरकंडा,4. उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय मंगलहाट के कुल 80 बच्चों ने भाग लिया।
बच्चों को विश्व वन्यजीव सप्ताह के उद्देश्य के विषय में बताया गाय। बच्चों को चित्रकला में पर्यावरण से संबंधित विषयों पर चित्र बनाने के लिए कहा गया ताकि बच्चों की रुचि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक हों।
चित्रकला प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में इस्कॉन मंदिर कन्हैयास्थान के कृष्णा कृपा शिंधु दास(इस्कॉन मैनेजर,कन्हैयास्थान) जी उपस्थित थे। साथ हीप्रतियोगिता में शामिल विद्यालय के शिक्षक विजय कुमार गुप्ता(महाराजपुर), शिंटू मंडल(सहायक),रूपेश कुमार चौरसिया(शिक्षक),निलेश कुमार तिवारी(शिक्षक),प्रीति कुमारी(सहायक शिक्षक) उपस्थित थे। भारतीय वन्यजीव संस्थान के जलज की ओर से “विश्व वन्यजीव सप्ताह”कार्यक्रम में बरूण कुमार मंडल (जलज समन्वयक), दीपक कुमार मंडल(फिल्डअसिस्टेंट),अजीजुर रहमान (गंगा पहरी)कामदेव कुमार मंडल(गंगा प्रहरी),राहुल कुमार मंडल(गंगा प्रहरी),गौरव कुमार मंडल(गंगा प्रहरी),हजारी कुमार मंडल(गंगा प्रहरी) उपस्थी थे।भारतीय वन्यजीव संस्थान के जलज सदस्यों के द्वार बच्चों को जैव विविधता संरक्षण तथा गंगा संरक्षण हेतु प्रेरित किया गया तथा कई महत्व पूर्ण जानकारी दिया गाय।प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया तथा पर्यावरण से सम्बन्धित सुंदर चित्र बनाए।


