भाजपाइयों ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करने का आवेदन सौंपा
देवघर। कुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत ठाढ़ी दुलमपुर में बीजेपी जिला कार्यालय का निर्माण कराया जा रहा है,कार्य तेजी से चल रहा है. इसी कार्यालय के सामने किसी अज्ञात द्वारा प्रतिबंधित पशु का कटा सर फेंक दिया गया है. देवघर जिला भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया है कि यह मामला सुनियोजित ढंग से समाज में विद्वेष फैलाने के लिए किसी विशेष समुदाय द्वारा यह कार्य घटित करने की बात कही जा रही है.इस घटना के बाद से देवघर जिला भाजपा के अधिकारी पदाधिकारी कार्यकर्ता में रोष है। स्थानीय विधायक नारायण दास की मौजूदगी में जिला अध्यक्ष सचिन रवानी ने कुंडा थाना में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करने का आवेदन सौंपा।
देवघर में जहां बीजेपी जिला कार्यालय का निर्माण कराया जा रहा है. वह क्षेत्र धीरे-धीरे काफी विकसित हो रहा है. ऐसे में प्रतिबंधित पशु के सिर का यहां मिलना कई सवाल खड़ा करता हैं. या तो जानबूझकर या फिर अंजान में किसी के द्वारा यह कार्य घटित किया गया है. झारखंड में यह साल चुनावी है. ऐसे में सुनियोजित ढंग से आपसी सौहार्द बिगाड़ने की भी आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है.इसको देखते हुए देवघर जिला भाजपा अध्यक्ष ने दोषी पर उचित कार्रवाई करने के लिए स्थानीय कुंडा थाना में आवेदन दिया है, जिसमें अज्ञात पर सुसंगत कानूनी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करते हुए उचित कानूनी कार्यवाही करने की मांग की गई है। प्रतिनिधि मंडल में अधीर चंद्र भैया, सचिन सुल्तानिया, धनंजय तिवारी, धनंजय खवाड़े, आशीष दुबे, रूपा केसरी, विष्णु रावत, संतोष बरनवाल, मुकेश पाठक, मनोज मिश्रा, तुफान महथा, शैलेश पांडे, सीएन दूबे समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।


