पाकुड़ । आम जनमानस के समस्याओं के समाधान और त्वरित निष्पादन को लेकर उपायुक्त मनीष कुमार के द्वारा समाहरणालय सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने जनता दरबार में आकर अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा। इस दौरान उपायुक्त द्वारा वहां उपस्थित सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएँ सुनी गयी एवं आश्वस्त किया गया कि संज्ञान में आए हुए सभी शिकायतों की जाँच कराते हुए जल्द से जल्द सभी का समाधान किया जाएगा। इसके अलावे जनता दरबार के दौरान सेविका चयन से संबंधित मामले, पेंशन से…
Author: Santal Express
नाला (जामताड़ा) । नाला प्रखंड क्षेत्र के सालुका गांव में मंगलवार को सार्वजनिक दुर्गा मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई।यह कलश यात्रा पंडित सुभाष बनर्जी के सानिध्य में निकाली गई।कलश यात्रा में 108 कुंवारी कन्याओं के साथ बच्चे, बुजुर्ग, महिला व सैकड़ों युवक-युवतियां शामिल हूए।इस अवसर पर दुर्गा मंदिर को भव्य एवं आकर्षक तरीके से सजाया गया।कलश यात्रा दुर्गा मंदिर से खैरा जोड़िया तक पहुंचा जहाँ पंडित सुभाष बनर्जी के द्वारा विधि विधान के साथ मंत्रोच्चार कर कलश में जल भरकर 108 कुंवारी कन्याओं द्वारा दुर्गा मंदिर प्रांगण तक लाया गया।कलश यात्रा का दृश्य अत्यंत…
जामताड़ा : जिला समाजिक सुरक्षा कोषांग के तत्वाधान में मंगलवार को नगर भवन दुलाडीह में आयोजित समारोह में जिले के कुल 1 लाख 32 हजार 657 लाभार्थियों के बीच दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभार्थियों को तृतीय किस्त का भुगतान किया गया। इससे पूर्व आयोजित समारोह का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि उपायुक्त कुमुद सहाय, पुलिस अधीक्षक जामताड़ा डॉ एहतेशाम वकारिब, परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू मिंज, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कलानाथ सहित अन्य के द्वारा किया गया। आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त कुमुद सहाय ने सभी को दुर्गा पूजा की अग्रिम शुभकामनाएं…
जामताड़ा : मंगलवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुमुद सहाय एवं पुलिस अधीक्षक डॉ एहतेशाम वकारिब ने आसन्न विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर प्रस्तावित वज्रगृह एवं मतगणना केंद्र के लिए चिन्हित न्यू पॉलीटेक्निक कॉलेज पाथरचपड़ा का अधिकारियों के साथ जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने पूरे परिसर, कमरों आदि की साफ सफाई, सामान्य मरम्मति कार्य के अलावा अन्य सुरक्षात्मक बिंदुओं पर जायजा लिया। उन्होंने प्रस्तावित वज्रगृह एवं मतगणना हॉल को लेकर अधिकारियों से विमर्श कर आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया। इस मौके पर परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू मिंज, अपर समाहर्ता पूनम कच्छप, भूमि सुधार उप समाहर्ता ओम…
संताल एक्सप्रेस संवाददाता अमड़ापाड़ा(पाकुड़)। अमड़ापाड़ा प्रखंड के डूमरचिर और तिलयपाड़ा गांव की सात नाबालिक लड़कियां मानव तस्करी की शिकार हो गयी हैं। परिजनों का आरोप है कि हिरणपुर निवासी एक व्यक्ति उनकी बेटियों को बहला-फुसलाकर काम दिलाने के बहाने बीते 28 अगस्त को उनके गांव से दिल्ली ले गया। उसके बाद ही नाबालिग बच्चियों के परिजन बेटी के घर लौटने को लेकर परेशान हैं। परिजनों ने मंगलवार को थाना पहुंचकर अपनी पीड़ा जाहिर की और न्याय की गुहार लगाई। दलालों के हत्थे दिल्ली ले जाई गयी एक नाबालिग बच्ची की मां ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते 28 अगस्त…
पाकुड़। मंगलवार को पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री सह वर्तमान विधायक आलमगीर आलम की अनुशंसा से पाकुड़ प्रखंड अंतर्गत विभिन्न पंचायत में 12 आर इ ओ सड़क एवं स्पेशल डिवीजन विभाग से 7 उच्च स्तरीय पुल – पुलिया का निर्माण लगभग ढाई सौ करोड़ की लागत से किया जाना है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार एवं प्रखंड सह 20 सूत्री अध्यक्ष मानसारुल हक एवं जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन जी ने संयुक्त रूप से इन सड़क योजना की आधारशिला रखा आर इ ओ विभाग से हमरूल नदी उच्च स्तरीय पुल से मुख्य सड़क पीरलीपुर तक पथ निर्माण कार्य, लखनपुर बड़तला रोड से…
झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत जिले के कुल 1,61,686 लाभार्थियों के बीच तृतीय किस्त की राशि किया गया हस्तांतरित संताल एक्सप्रेस संवाददाता पाकुड़ । रविन्द्र भवन टाउन हॉल में मंगलवार को उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में झारखंड मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना के तृतीय किस्त का भुगतान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष जुली खिष्टमनी हेम्ब्रम, उप विकास आयुक्त शमहेश कुमार संथालिया, परियोजना निदेशक आईटीडीए अरुण कुमार एक्का, जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक कुमार भगत,जिला कल्याण पदाधिकारी लक्ष्मण हरिजन, पाकुड़ विधायक प्रतिनिधि गुलाम अहमद, कार्यपालक दंडाधिकारी कांति रश्मि, जिला…
जिले में बेहतर स्वास्थ सुविधा उपलब्ध कराना मेरी पहली प्राथमिकता :डिसी संताल एक्सप्रेस संवाददाता पाकुड़।उपायुक्त मनीष कुमार व पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने मंगलवार को सदर अस्पताल का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उपायुक्त ने ओटी, आईसीयू, सिटी स्कैन, पुरुष वार्ड, महिला वार्ड, एसएनसीयू, आईसीटी प्रयोगशाला, पैथोलॉजी लैब अल्ट्रासाउंड, सामान्य ओपीडी के साथ विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिले में बेहतर स्वास्थ सुविधा उपलब्ध कराना मेरी पहली प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने सीएस डॉ. मंटू कुमार टेकरीवाल को अस्पताल की आवश्यकताओं का आकलन करते हुए प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश…
संताल एक्सप्रेस संवाददाता पाकुड़। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक, पाकुड़ की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 10 सितंबर को जन शिकायत समाधान कार्यक्रम के दौरान कुल 86 आवेदन मे से कुल 83 आवेदनों का निष्पादन किया गया है। शेष 03 आवेदनों की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि सभी पुलिस उपाधीक्षक पुलिस निरीक्षक प्रभाग को लंबित प्रतिवेदन को एक सप्ताह के अंदर समर्पित करने का निर्देश दिया गया है इसके साथ अवैध कोयला,बालु,पत्थर के उत्खनन,परिवहन,भंडारण पर पूर्णतः रोक लगाने हेतु जिला खनन पदाधिकारी- अंचलाधिकारी से समन्वय स्थापित…
संताल एक्सप्रेस संवाददाता हिरणपुर (पाकुड) । एमडीएम की चावल की हेराफेरी को लेकर मंगलवार को बरमसिया स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में समिति के सदस्यों सहित ग्रामीणों ने हंगामा किया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अनूप कुमार साहा ने बताया कि बीते सात अक्टोबर को प्रधानाध्यापक योगेश्वर साहा के द्वारा करीब 10 किलो एमडीएम की चावल झोला में भरकर विद्यालय से ले जाया जा रहा था। इसको लेकर पूछने पर प्रधानाध्यापक ने कहा कि खराब चावल विद्यालय के गोदाम में पड़ा हुआ था। इसका भोजन बनाने से बच्चे बीमार पड़ सकते है। इसलिए घर ले जा रहे थे। इसी को लेकर…


