संताल एक्सप्रेस संवाददाता
पाकुड़। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक, पाकुड़ की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 10 सितंबर को जन शिकायत समाधान कार्यक्रम के दौरान कुल 86 आवेदन मे से कुल 83 आवेदनों का निष्पादन किया गया है। शेष 03 आवेदनों की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि सभी पुलिस उपाधीक्षक पुलिस निरीक्षक प्रभाग को लंबित प्रतिवेदन को एक सप्ताह के अंदर समर्पित करने का निर्देश दिया गया है इसके साथ अवैध कोयला,बालु,पत्थर के उत्खनन,परिवहन,भंडारण पर पूर्णतः रोक लगाने हेतु जिला खनन पदाधिकारी- अंचलाधिकारी से समन्वय स्थापित कर नियमित रूप से छापामारी अभियान चलाने एवं उक्त अवैध कार्यों मे संलिप्त व्यक्तियों पर विधि समत आवश्यक कारवाई करने का निर्देश दिया गया। शहर में जाम की समस्या पर कारवाई करने का निर्देश थाना प्रभारी नगर एवं यातायात प्रभारी को दिया गया। दुर्गा पूजा/झारखंड विधान चुनाव 2024 के मद्देनजर थाना क्षेत्र के उपद्रवियों/आदतन शरारती तत्वों/सक्रिय अपराधियों के विरूद्ध निरोधात्मक कारवाई करने का निर्देश दिया गया। लूट/डकैती/चोरी/छिनतई जैसे घटनाओं पर अंकुश लगाने लिए कहा गया है। दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडाल एवं जुलूस मार्ग पर सुरक्षात्मक व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया।अंतरराज्य/अंतरजिला चेकपोस्ट पर सघन वाहन जांच चलाने का निर्देश दिया गया।थाना में आने वाले शिकायतकर्ता को बिना परेशान किए उनकी समस्या को प्रथमिकता के आधार पर सुनने एवं जांचोपरांत त्वरित निराकरण करने का आदेश दिया गया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


