फतेहपुर (जामताड़ा)। फतेहपुर थाना क्षेत्र के मुरीडीह में सड़क किनारे एक घर में सोमवार को दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। गोविंदपुर साहिबगंज मुख्य पथ पर मुरीडीह निवासी शिक्षिका मंजू सोरेन और उसके पति पूर्व जिला परिषद सदस्य सुरेश बास्की के घर में दिनदहाड़े अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देकर जेवरात सहित नगदी ले गए। इसकी भनक तब लगी जब वह स्कूल से घर लौटी तो इसका मुख्य दरवाजा में ताला टूटा मिला और गायब मिला। जबकि अंदर से चिटकनी लगा हुआ था। वही पीछे की ओर दरवाजा खुला हुआ था।
अंदर आने के बाद अलमारी और बक्सा से सामान गायब मिले। साथ ही सामान बिखरे हुए पड़े दिखें। मकान मालिक सुरेश बास्की ने बताया कि लगभग डेढ़ लाख रुपए के जेवर और नगदी गायब है। मामले की सूचना फतेहपुर थाना को दे दी गई है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि चोरों द्वारा सामने के दरवाजा का ताला तोड़कर इस घटना को अंजाम दिया गया। बताया कि दो दरवाजा का ताला ही गायब है। बहरहाल दिनदहाड़े हुई इस घटना से मकान मालिक और शिक्षिका सदमे में है। जबकि यह मकान मुख्य सड़क के किनारे अवस्थित है। इधर थाना प्रभारी अमर सिंह तापेय ने कहा कि घटना की जांच पड़ताल जारी है। जल्द ही अपराधी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


