मुम्बई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2027 सत्र के लिए खिलाड़ियों की नीलामी इस साल के अंत में 16 दिसंबर को गोवा में होगी। आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की घोषणा के बाद से ही क्रिकेट प्रेमी नीलामी को लेकर उत्साहित हैं। इस नीलामी से पहले, सभी आईपीएल फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों को रिटेन करने की प्रक्रिया से भी गुजरेंगी। इस दौरान उन्हें देखना होगा कि इस दल में से कौन से खिलाड़ी बरकरार रखने हैं हालांकि इसको लेकर अंतिम फैसला 15 नवंबर को होगा। इसके बाद टीमें अपने कोर खिलाड़ियों को अंतिम रूप देंगी। इसके बाद गवर्निंग काउंसिल फ्रेंचाइजी नीलामी पूल में शामिल सभी खिलाड़ियों की एक सूची उपलब्ध कराएगी। इसके बाद, फ्रेंचाइजी इस सूची में से अपनी जरूरतों के अनुसार खिलाड़ियों पर बोली लगायेगी। नीलामी शुरू होने से ठीक एक सप्ताह पहले, प्रत्येक खिलाड़ी के नीलामी में आने का क्रम भी तय कर दिया जाएगा, जिससे टीमों को अपनी बोली लगाने की रणनीति को अंतिम रूप देने में मदद मिलेगी।
गौरतलब है कि पिछले आईपीएल सत्र के बाद से ही ट्रेड विंडो के माध्यम से खिलाड़ियों के स्थानांतरण की गतिविधि अभी नहीं रही है। कुछ शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, अब तक सिर्फ दो ही महत्वपूर्ण ट्रेड संपन्न हुए हैं, जो यह दिखाते हैं टीमें अपनी रणनीतियों को लेकर अभी भी सावधान हैं। आईपीएल नियमों के अनुसार, ट्रेड विंडो आमतौर पर एक सीजन के समाप्त होने के एक महीने बाद खुलती है और आगामी खिलाड़ियों की नीलामी से ठीक एक सप्ताह पहले तक सक्रिय रहती है। यह विंडो फ्रेंचाइजी को अपने स्क्वाड को संतुलित करने, कमजोरियों को दूर करने और रणनीतिक रूप से खिलाड़ियों की अदला-बदली करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करती है। वहीं नीलामी की तारीखों के ऐलान के साथ ही, सत्र की शुरुआत की तारीखों को लेकर भी अटकलें लगायी जाने गई हैं। प्रशंसक यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि लीग कब शुरु होगी। का यह महाकुंभ कब से शुरू होगा।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


