विधायक दिनेश गुर्जर व कांग्रेस नेताओं ने कॉन्फ्रेंस में रखी कार्यक्रमों की रूपरेखा
संताल एक्सप्रेस संवाददाता
साहिबगंज-एक नवंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले कांग्रेस के वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान की तैयारियों एवं साहिबगंज जिले से कांग्रेसजनों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर जिला कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस भी आयोजित की गई.जिसमें कांग्रेस नेताओं ने आगामी दिल्ली कार्यक्रम एवं लोकतंत्र तथा मताधिकार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी.अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी से साहिबगंज पहुंचे मध्यप्रदेश के मुरैना के विधायक दिनेश गुर्जर,
राजमहल लोकसभा प्रभारी मंजूर अंसारी एवं साहिबगंज जिला प्रभारी डॉ.मुन्ना संजय का जिला कांग्रेस अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कार्यालय में गुलदस्ता एवं अंग वस्त्र भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया.बैठक में एक नवंबर को रामलीला मैदान दिल्ली में होने वाले वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान को लेकर संगठनात्मक तैयारियों,कार्यकर्ताओं की भागीदारी तथा आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई.नेताओं ने जिले के कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की सफलता के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.विधायक दिनेश गुर्जर ने कहा कि देश के लोकतंत्र में सबसे महत्वपूर्ण जनता का वोट और उसका अधिकार है.जब वोट की निष्पक्षता और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सवाल खड़े हों तब कांग्रेस जनता की आवाज बनकर सामने खड़ी होगी.उन्होंने कहा कि एक नवंबर का रामलीला मैदान का कार्यक्रम लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के संकल्प को मजबूत करने का महत्वपूर्ण अवसर है.उन्होंने साहिबगंज से बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों की भागीदारी का आह्वान किया.राजमहल लोकसभा प्रभारी मंजूर अंसारी ने कहा कि कांग्रेस का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत और एकजुटता से मजबूत होता है. एक नवंबर के कार्यक्रम को लेकर साहिबगंज जिले में व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है.उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की. साहिबगंज जिला प्रभारी डॉ मुन्ना संजय ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता और उसके मताधिकार की सुरक्षा बेहद जरूरी है.कांग्रेस लगातार जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों की आवाज उठा रही है.उन्होंने कहा कि साहिबगंज के कांग्रेसजन पूरी मजबूती के साथ वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें.जिला कांग्रेस अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कहा कि साहिबगंज जिला कांग्रेस कमिटी एक नवंबर के दिल्ली कार्यक्रम को लेकर पूरी तरह तैयार है.जिले के सभी प्रखंडों एवं मंडलों से कांग्रेसजनों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए संगठन स्तर पर लगातार संपर्क किया जा रहा है.उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र, संविधान और जनता के वोट के अधिकार की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करती रहेगी.प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस नेताओं ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान के उद्देश्य,मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों तथा लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा को लेकर पार्टी का पक्ष स्पष्ट किया.कार्यक्रम के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता नरेश रजक ने कांग्रेस के नीति सिद्धांतों से प्रेरित होकर कांग्रेस जॉइन किया. जिसे विधायक दिनेश गुर्जर में अंग वस्त्र पहनाकर पार्टी में स्वागत एवं सम्मानित किया.कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता करीम अंसारी,प्रदेश सचिव संजीत सिंह,बासुकीनाथ यादव,मो. कलीमुद्दीन,अनिल पाण्डेय,सरफराज़ आलम,मो.सलाहउद्दीन, नूरजहां बीबी, अली कुरेशी,रिज़वान अंसारी,सतीश पासवान,विमलदेव भगत,मृत्यंजय यादव,परवेज आलम,प्रेम बबलु सोरेन,मोफिज आलम,उमेश तिवारी,लोबीन टुडू,अब्दुल कादिर,नौशाद अंसारी,शशिधर यादव,सादिक अंसारी,रविशंकर मण्डल,सबदुल अंसारी,जाहिद खान,देवराज सिंह,अली राजा,गिरधारी यादव,दिनेश रजक,अलाउद्दीन शेख,शमसुल जमान,नौशाद आलम,जामुन दास,निजामुद्दीन,सुनील गुप्ता,मो.मेराज, ललन कुमार राय,मो.जाकिर,अरविन्द कुमार यादव,सुभाष कुमार,पूजा देवी,आशा देवी,पुनम देवी,बबिता देवी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.


