संताल एक्सप्रेस संवादाता
तीनपहाड़ –तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के लालवन-तीनपहाड़ मुख्य सड़क के लालवन पुलिया के समीप मंगलवार को ई रिक्शा व बाइक के बीच हुई भिड़ंत की घटना में तीन लोग घायल हो गया. मिली जानकारी के अनुसार एक महिंद्रा का ई रिक्शा तीनपहाड़ की ओर और बाइक चालक लालवन की ओर से आ रहा था. तभी लालवन पुलिया के समीप दोनों में जोरदार टक्कर हो गया. जिसमें बाइक चालक और ई रिक्शा चालक सहित तीन लोग घायल हो गया. वही मामले की सूचना मिलते ही तीनपहाड़ थाना के एसआई शाहिद अहमद खान बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर घायलों को इलाज के लिये अनुमंडल अस्पताल राजमहल भेजा कर उसका इलाज कराया. हुई घटना में ई रिक्शा पर सवार पश्चिम बंगाल के मालदा जिला अंतर्गत मानिकचक थाना क्षेत्र के बड़ा बागान निवासी जाबुन शेख उम्र 47 वर्ष, रतन टोला निवासी दुलाल मंडल उम्र 45 वर्ष और बाइक चालक राजमहल थाना क्षेत्र काजीगांव निवासी कुश कुमार 26 वर्ष
गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे स्थानीय राहगीरों एवं थाना पुलिस के मदद से राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती किया गया. वहीं घटना को लेकर थाना पुलिस जांच में जुटी है.


