चंडीगढ़ । हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम के रुझान आना शुरू हो गए हैं। हरियाणा के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस बढ़त की स्थिति में नजर आ रही थी, लेकिन इसके बाद भाजपा कांग्रेस को पछाड़कर प्रदेश में अकेली सबसे बड़ी पार्टी बनती हुई नजर आ रही है। आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में भी बड़ा दांव खेला था और 90 में से 88 सीटों पर चुनाव लड़ा था लेकिन लगता है कि हरियाणा के लोगों को आप रास नहीं आ रही है। 90 सीटों पर आए चुनाव परिणाम रुझानों में आम आदमी पार्टी किसी भी सीट पर आगे नहीं है। आप…
Author: Santal Express
नई दिल्ली । पाकिस्तान विदेश मंत्रालय कार्यालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलूच ने कहा कि पाकिस्तान को एस जयशंकर की यात्रा के संबंध में आधिकारिक तौर पर सूचना मिल गई है। हम सभी सदस्यों का स्वागत करने के लिए तैयार है। बता दें कि 15 और 16 अक्टूबर को चीन समर्थित शंघाई कॉर्पोरेशन ऑर्गेनाइजेशन (एससीओ) की 23वीं बैठक होनी है। भारत पहले ही पड़ोसी मुल्क को यह साफ कर चुका है कि इस बैठक में भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी भाग नहीं लेंगे। विदेश मंत्री एस जयशंकर भारतीय दल को लीड करेंगे। साथ ही भारत और पाकिस्तान के बीच इस दौरान…
नई दिल्ली । पेंशनर्स को हर साल उस वित्तीय संस्थान में जीवन प्रमाण पत्र जमा करना होता है जहां से उसे पेंशन मिलती है। इस बीच केंद्र सरकार ने पेंशनर्स को एक अलर्ट जारी कर व्हाट्सएप पर चल रही एक धोखाधड़ी के बारे में चेतावनी जारी की है। जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की डेट करीब आने के साथ ही धोखेबाज भी सक्रिय हो गए हैं। वे पॉपुलर मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप के जरिए पेंशनर्स को निशाना बना रहे हैं। पेंशनर्स को व्हाट्सएप पर मैसेज मिलता है। इनमें दावा किया जाता है कि पुराने जीवन प्रमाण पत्र के कारण उनकी पेंशन…
अकोला । महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। इस बीच महाराष्ट्र के अकोला में दो गुटों के बीच तनाव पैदा हो गया है। जानकारी के मुताबिक इस तनाव के चलते कई जगहों पर आगजनी और पथराव के साथ भारी भीड़ सड़कों पर उतर आई है। घटना के बाद तुरंत मौके पर पुलिस बल पहुंच गया। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर कर स्थिति को नियंत्रण में किया है। घटना सोमवार शाम हुई जब एक ऑटोरिक्शा मोटरसाइकिल से टकरा गया, जिससे दोनों में विवाद हो गया। विवाद के बाद तनाव इतना बढ़ कि दो समूहों के सदस्यों ने…
अहमदनगर । बॉम्बे हाईकोर्ट की औरंगाबाद पीठ ने अपने फैसले में कहा कि पुलिस स्टेशन के अंदर वीडियो रिकॉर्ड करना आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम की धारा 3 के तहत नहीं आता है। यह फैसला तब आया जब जस्टिस विभा कंकनवाड़ी और एसजी चपलगांवकर की पीठ ने मुंबई पुलिस कांस्टेबल संतोष अथारे के खिलाफ दायर अधिनियम के तहत आरोपों को खारिज कर दिया। बता दें अहमदनगर जिले के पाथर्डी पुलिस स्टेशन में दर्ज मामले में अथारे और उनके भाई सुभाष शामिल थे। पुलिस ने आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम लागू किया था, लेकिन कोर्ट ने कहा कि अधिनियम की धारा 2(8) निषिद्ध स्थानों को…
बॉलीवुड डायरेक्टर और प्रोड्यूसर करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन ने एक बड़ा फैसला लिया है। धर्मा प्रोडक्शंस अब किसी भी फिल्म की प्री-स्क्रीनिंग नहीं करेगा। इस संबंध में प्रोडक्शन हाउस ने एक बयान जारी किया है। धर्मा प्रोडक्शंस के सह-संस्थापक करण जौहर और अपूर्व मेहता के हस्ताक्षरित इस पत्र में इसका कारण भी बताया गया है। मीडिया को संबोधित करते हुए पत्र में कहा गया हैकि “वर्षों से वास्तव में दशकाें से धर्मा प्रोडक्शंस के साथ दर्शक मजबूती से खड़े रहे हैं, हमारी फिल्मों का समर्थन किया है, हमारे सपनों को शेयर किया है और हमारी जीत का जश्न मनाया…
‘बिग बॉस 18’ शुरू हुए अभी एक दिन ही बीता कि इस घर में पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री की चर्चा शुरू हो गई है। सलमान खान का यह शो इस बार काफी बदल गया है। इस बार बिग बॉस ने प्रीमियर में ही ‘टॉप-2’ फाइनलिस्ट की घोषणा कर दी। अब इस सीजन के पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री की चर्चा शुरू हो गई है। प्रतियोगियों के आते ही विवियन डेकेना की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। ‘बिग बॉस-18’ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस वाहबिज दोराबजी बिग बॉस की पहली वाइल्ड…
बॉलीवुड सीरियल किसर अभिनेता इमरान हाशमी फिलहाल अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म के सेट पर वह घायल हो गए। इसके बाद इमरान हाशमी डॉक्टर के पास ले जाया गया। इमरान हाशमी की गर्दन पर चोट लगी है और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर सामने आने से उनके सभी प्रशंसक चिंतित हैं। इमरान हाशमी के फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। अभिनेता इमरान हाशमी इन दिनों ‘गुड़चारी 2’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म के दौरान एक एक्शन सीन शूट करते वक्त इमरान हाशमी घायल हो गए थे। उनकी गर्दन जख्मी…
बोगोटा । क्रिस्टल पैलेस के फुल-बैक डेनियल मुनोज़ को एडक्टर स्ट्रेन के कारण कोलंबिया के विश्व कप क्वालीफायर टीम से बाहर कर दिया गया है, दक्षिण अमेरिकी देश के फुटबॉल महासंघ ने सोमवार को यह जानकारी दी। 28 वर्षीय खिलाड़ी की जगह एंड्रेस रोमन को टीम में शामिल किया गया है, जिन्हें कोलंबियाई टीम एटलेटिको नैशनल के साथ लगातार अच्छा प्रदर्शन करने का इनाम मिला है। कोलंबिया गुरुवार को समुद्र तल से 4,100 मीटर से अधिक ऊंचाई पर एल ऑल्टो में बोलीविया से भिड़ेगा, उसके बाद पांच दिन बाद बैरेंक्विला में चिली से भिड़ेगा। कोलंबिया की टीम मैच के दिन…
रांची । दक्षिणी छोटा नागपुर के प्रमंडलीय आयुक्त अंजनी कुमार मिश्रा और डीआईजी अनूप बिरथरे ने मंगलवार को रांची में कई दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने पूजा पंडाल में विधि व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम, यातायात और पंडालों में सुरक्षा मानकों की वस्तुस्थिति का जायजा लिया। साथ ही पूजा समिति के सदस्यों को कई दिशा-निर्देश भी दिये। आयुक्त और डीआईजी ने विसर्जन से पहले बिजली के तारों को हटाने और विसर्जन जुलूस तय रूट पर ही निकालने का निर्देश दिया है। साथ ही पंडालों में सीसीटीवी लगाने, बिजली और फायर एनओसी लेने, महिलाओं के लिए अलग से व्यवस्था…


