दुमका । जिला समाज कल्याण कार्यालय की ओर से सोमवार को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत प्लस टू गर्ल्स हाई स्कूल दुमका में पेंटिंग, क्विज, फुटबॉल एवं कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चियों से एक बालिका के नाम का पौधा रोपण कराया गया। इसमें 25 बच्चियों ने भाग लिया। कक्षा 6 से 12 तक की फर्स्ट, सेकंड, थर्ड रैंक लाने वाली बच्चियों को पुरस्कृत किया गया एवं सभी प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली बच्चियों को भी पुरस्कृत किया गया। इस दौरान जिन बच्चियों का आज जन्मदिन था उन सभी का…
Author: Santal Express
दुमका । दुर्गा पूजा के दौरान विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे ने पूजा समितियों एवं अधिकारियों को आवश्यक निदेश दिए। उन्होंने कहा कि सभी पूजा समितियाँ पूजा स्थलों पर पोर्टेबल अग्निशामक यंत्र निश्चित तौर पर रखेंगे। साथ ही बालू से भरी बाल्टी आदि सुरक्षात्मक कार्रवाई हेतु रखेंगे ताकि विशेष परिस्थिति में इसका उपयोग कर आकस्मिक दुर्घटनाओं से बचा जा सके। कहा कि पूजा स्थलों में जेनरेटर की व्यवस्था रखेंगे ताकि बिजली गुल होने की स्थिति में असामाजिक तत्वों के द्वारा इसका लाभ उठा कर अवांछित गतिविधियों को अंजाम देने की स्थिति पर अंकुश लगाया जा सके।पूजा…
दुमका। जिला के पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी की 18 मोटरसाइकिल बरामद की है| मामले में सोमवार को पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार ने बताया कि बीते कुछ समय से दुमका जिला के विभिन्न थाना क्षेत्र से मोटरसाईकिल चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा था। मोटरसाइकिल चोरी की घटना को गम्भीरता से लेते हुए सभी थाना प्रभारी को मोटरसाइकिल चोर गिरोह पर कड़ी निगराणी रखते हुए जगह बदल बदल कर वाहन जांच अभियान चलाकर कांड उद्भेदन कर सख्त कार्रवाई का निदेर्श दिया गया था। इसी क्रम में बीते…
दुमका। लायंस क्लब दुमका के तत्वाधान में लायन सेवा सप्ताह के तहत नवरात्रि को ध्यान में रखते हुए हिजला रोड दुमका के वृद्धाश्रम में सभी बुजुर्गों के बीच फल , मिठाई एवं भोजन सामग्री आदि का वितरण किया गया। सभी के साथ समय व्यतीत किया गया ,इससे सभी बहुत आनंदित हुए । बुजुर्गों ने लायंस क्लब के सदस्यों की खूब सराहना की एवं उनके इस अपनत्व के लिए उन्हें बहुत आशीर्वाद दिया एवं आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष लायन डाक्टर अमिता रक्षित ,लायन प्रदीप्तो मुखर्जी, लायन डॉ .मनोज कुमार घोष ,लायन डॉक्टर एम .जे.एफ.अखिलेश कुमार सिन्हा,…
जरमुंडी । पेंशनर समाज की एक बैठक सोमवार को यात्री शेड जरमुंडी में प्रखंड अध्यक्ष सोनालाल हेम्ब्रम की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रखंड अध्यक्ष सोनालाल हेम्ब्रम ने कहा कि वैसे पेंशनर जिनकी उम्र 80 वर्ष या उससे अधिक हो गई है, वैसे पेंशनर संबंधित बैंक में अपना लाइफ प्रमाण पत्र आगामी 31 अक्टूबर 2024 तक जमा करना सुनिश्चित करेंगे। मौके पर पेंशनर अरूण पत्रलेख, सुमेश्वर मंडल, दशरथ मंडल, उर्मिला देवी, रावण टुडू, दुर्योधन मांझी, बाबुधन हांसदा, धाजु हांसदा, सोनालाल आदि मौजूद थे।
दुमका। विधायक बसंत सोरेन एवं सांसद नलिन सोरेन सोमवार को मसलिया प्रखंड क्षेत्र के कई गांव में पहुँच कर करीब आधा दर्जन योजनाओं का शिलान्यास किया। जानकारी के अनुसार जेरूवा डीह एवं बाबू डीह के बीच नदी में उच्च स्तरीय पुल निर्माण जिसका प्राक्कलित राशि दो करोड़ 31 लाख, भोक्ताडीह से असना मोड़ के बीच शिला नदी में पुल निर्माण जिसका प्राक्कलित राशि ढाई करोड़, फुटबेड़िया एवं दतीयरपुर के बीच नूनबिल नदी में पुल निर्माण 4 करोड़ 16 लाख, संथाल आवासीय विद्यालय निर्माण ठाड़ी में जिसकी प्राक्कलित राशि करीब 100 करोड़, सहित निश्चितपुर से नाला भाया मसलिया सड़क की सुदृयकरण…
देवघर संताल एक्सप्रेस:- कल्याणी दुर्गा पूजा समिति, बरनवाल सेवा सदन, देवघर के पूजा पंडाल में भव्य डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम मुख्य अतिथि के रुप में , प्रसिद्ध समाजसेवी रीता चौरसिया, एवं मशहूर चिकित्सक डॉ मंजू बैंकर ,कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए डांडिया संयोजक आशीष बरनवाल ने कहा कि इस कार्यक्रम में बारह ग्रुप है जिनकी सर्वप्रथम दुर्गा स्तुति नृत्य किया गया जिसमें 1. प्रियंका बरनवाल 2. सोनी बरनवाल 3. पुजा बरनवाल 4. प्रीति बरनवाल 5. संगीता बरनवाल 6. नीतू बरनवाल, 7. सरिता बरनवाल , रेखा बरनवाल, रीना बरनवाल, मीणा बरनवाल, प्रेमलता बरनवाल, निशा, आकृति, स्वेता,…
देवघर संताल एक्सप्रेस:-डिवाइन पब्लिक स्कूल देवघर में धूमधाम से नवरात्रि महोत्सव मनाया गया कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन तथा माता दुर्गा की आरती गायन के साथ किया गया.जिसके बाद विद्यालय की शिक्षिकाओं ने तानसेन ग्रुप के मनमोहक वादन के साथ माता दुर्गा के लिए भजन गाया। भजन के बाद बच्चों के द्वारा विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छोटे बच्चों ने ढाक बाजा कासोर बाजा, झूमे रे गौरी, आये तेरे भवन, ऐ गिरी नंदिनी जैसे माता के गीतों पर नृत्य व गायन प्रस्तुत किया। विद्यालय परिसर की सजावट पूजा को ध्यान में रखते हुए विशेष…
देवघर संताल एक्सप्रेस:-सोमवार को “विश्व मानसिक स्वास्थ्य माह”के अवसर पर सिविल सर्जन,डॉ रंजन सिन्हा तथा डीo एलo ओo, डॉo मनोज कुमार गुप्ता के निदेशानुसार एक दिवसीय स्ट्रेस मैंनेजमेंट कार्यशाला का आयोजन झारखंड पेंशनर सोशाईटी,देवघर में किया गया। कार्यक्रम के संबंध में डॉ राजीव रंजन राज द्वारा बताया गया कि मानसिक बीमारी,जिसे मानसिक स्वास्थ्य विकार भी कहा जाता है, मानसिक स्वास्थ्य स्थितियों की एक विस्तृत श्रृंखला को संदर्भित करता है – विकार जो आपके मूड,सोच और व्यवहार को प्रभावित करते हैं। मानसिक बीमारी के उदाहरणों में अवसाद, चिंता विकार, खाने के विकार और नशे की लत वाले व्यवहार शामिल हैं। इस…
देवघर संताल एक्सप्रेस:-देवघर बैद्यनाथ शंकर नेत्रालय के सभागार में वर्ल्ड रिस्पांसिबल सिटीजन ऑर्गनाइजेशन (WORC) के बैनर तले एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।प्रेस वार्ता के दौरान बताया गया कि देवघर के सुप्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डॉ एन डी मिश्रा को पूरी में एसोसिएशन ऑफ़ कम्युनिटी ऑफ़ थर्मोलॉजीस्ट ऑफ़ इंडिया (acoin) के नेशनल कॉन्फ्रेंस पूरी में 2023-24 का ACOINian ऑफ़ द ईयर 2033-24 अवार्ड से नवाज़ा गया है।ज्ञात हो कि एसोसिएशन ऑफ़ कम्युनिटी ऑफ़ ऑप्थलमोलॉजिस्ट ऑफ़ इंडिया (acoin) जो नेत्र चिकित्सकों के लिए संस्था है, द्वारा हर वर्ष यह पुरस्कार देश के वैसे गिने चुने शख्सियतों को दिया जाता है. जिन्होंने…


