दुमका । जिला समाज कल्याण कार्यालय की ओर से सोमवार को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत प्लस टू गर्ल्स हाई स्कूल दुमका में पेंटिंग, क्विज, फुटबॉल एवं कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चियों से एक बालिका के नाम का पौधा रोपण कराया गया। इसमें 25 बच्चियों ने भाग लिया। कक्षा 6 से 12 तक की फर्स्ट, सेकंड, थर्ड रैंक लाने वाली बच्चियों को पुरस्कृत किया गया एवं सभी प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली बच्चियों को भी पुरस्कृत किया गया। इस दौरान जिन बच्चियों का आज जन्मदिन था उन सभी का केक कटवाकर जन्मदिन भी मनाया गया। इसमें जिला समाज कल्याण पदाधिकारी द्वारा बच्चियों को महत्वपूर्ण बातें बताई गई एवं जिला बाल विकास योजना पदाधिकारी जरमुंडी द्वारा बच्चियों का उत्साहवर्धन किया गया।
जिला समाज कल्याण कार्यालय के सुधाकर केसरी एवं यूनिसेफ की ज्योत्सना कुमारी द्वारा कार्यक्रम का सफल आयोजन कराया गया| कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षकों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।




