दुमका। लायंस क्लब दुमका के तत्वाधान में लायन सेवा सप्ताह के तहत नवरात्रि को ध्यान में रखते हुए हिजला रोड दुमका के वृद्धाश्रम में सभी बुजुर्गों के बीच फल , मिठाई एवं भोजन सामग्री आदि का वितरण किया गया। सभी के साथ समय व्यतीत किया गया ,इससे सभी बहुत आनंदित हुए । बुजुर्गों ने लायंस क्लब के सदस्यों की खूब सराहना की एवं उनके इस अपनत्व के लिए उन्हें बहुत आशीर्वाद दिया एवं आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष लायन डाक्टर अमिता रक्षित ,लायन प्रदीप्तो मुखर्जी, लायन डॉ .मनोज कुमार घोष ,लायन डॉक्टर एम .जे.एफ.अखिलेश कुमार सिन्हा, लायन सतीश कुमार मौजूद रहे।




