दुमका। जिला के पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी की 18 मोटरसाइकिल बरामद की है| मामले में सोमवार को पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार ने बताया कि बीते कुछ समय से दुमका जिला के विभिन्न थाना क्षेत्र से मोटरसाईकिल चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा था। मोटरसाइकिल चोरी की घटना को गम्भीरता से लेते हुए सभी थाना प्रभारी को मोटरसाइकिल चोर गिरोह पर कड़ी निगराणी रखते हुए जगह बदल बदल कर वाहन जांच अभियान चलाकर कांड उद्भेदन कर सख्त कार्रवाई का निदेर्श दिया गया था। इसी क्रम में बीते शनिवार को गुप्त सूचना मिली कि जामा थाना क्षेत्र में चोरी के बुलेट से चोरो का गिरोह घूम रहा है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई को लेकर वरीय पदाधिकारी को सूचित करते हुए छापामारी दल का गठन कर कारवाई शुरू की गई। जैसे ही छापामारी दल मुण्डमाला के आगे मयूराक्षी नदी पर बने पुल के पास पहुंचा तो देखा कि सामने से बिना नंबर की बुलेट मोटरसाइकिल आ रही है| पुलिस ने बुलेट को रोकना चाहा तो पुलिस गाड़ी को देखकर बुलेट चालक बुलेट को और तेजी से चलाते हुए जरमुण्डी की ओर भागने लगा। छापेमारी दल के द्वारा पीछा कर ग्राम शिलान्दा के पास ओवरटेक कर भाग रहे बुलेट को रोका गया। तत्पश्चात बुलेट सवार दोनो व्यक्ति बुलेट छोड़कर भागने लगे, जिसे छापेमारी दल के द्वारा खदेड़ कर पकड़ लिया गया। पकड़ें गए दोनो व्यक्तियों से उनका नाम पता पूछने पर उन्होने अपना अपना नाम क्रमशः प्रवीर कुमार पाल उर्फ प्रबीण एवं आजाद अंसारी उम्र 21 वर्ष है। दोनों आरोपियों का घर जिला पाकुड़ के थाना-पाकुड़िया बताया जा रहा है। दोनों से बुलेट मोटरसाइकिल के कागजात कि मांग करने पर कोई कागजात नहीं दिखाया गया| दोनों से गहन पूछताछ करने पर उक्त दोनो व्यक्तियो द्वारा माह जुलाई 2023 में ग्राम लकड़ा पहाड़ी महारो के पास से पकड़ी गई बुलेट की चोरी करने, नवम्बर 2023 में टोंगरा थाना क्षेत्र से हीरो पैशन प्रो मोटरसाइकिल, अक्टुबर 2023 में हंसडीहा रेलवे स्टेशन से अपाची मोटरसाईकिल, माह जुलाई 2023 में सदर अस्पताल दुमका के पास से एचएफ डीलक्स माह जनवरी 2023 में जरमुण्डी क्षेत्र से स्पलेन्डर प्लस, मार्च 2023 में जरमुण्डी क्षेत्र से अपाची मोटरसाईकिल, माह फरवरी 2023 में मुफ्फसिल थाना क्षेत्र से एक पल्सर 125 सीसी मोटरसाईकिल, मार्च 2023 में रामगढ़ थाना क्षेत्र से एचएफ डीलक्स अक्टूबर 2021 में शिकारीपाडा क्षेत्र से काले रंग की ग्लेमर मोटरसाईकिल एवं दुमका जिला के अन्य कई जगहों से मोटरसाईकिल चोरी करने की बात स्वीकार की गई। उन्होंने चोरी की मोटरसाईकिल रखने व उपयोग करने तथा बेचने की बात भी स्वीकार की। उक्त दोनो अभियुक्तो का स्वीकारोक्ति बयान लिया गया तथा दोनो के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर दोनो के निशानदेही पर कुल 18 मोटरसाईकिल बरामद की गई। इस संबंध में थाना प्रभारी जामा के अंकित बयान के आधार पर उक्त दोनो अभियुक्तों के विरुद्ध जामा थाना कांड सं0 82/2024 दिनांक 07.10.24 धारा-317(4)/317(5)/3(5)
बीएनएस दर्ज किया गया तथा दोनो अभियुक्तो को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
छापेमारी दल में पुलिस अवर निरीक्षक सह थाना प्रभारी जामा सहायक पुलिस अवर निरीक्षक जामा बीरेन्द्र कुमार, आरक्षी 59 अमित कुमार, आरक्षी 598 पुरुषेत्तम कुमार यादव, जामा थाना रिर्जव गार्ड, आरक्षी 341 राजेश उरांव,जामा थाना रिर्जव गार्ड, आरक्षी 359 अमित कुमार पाण्डेय, जामा थाना रिर्जव गार्ड, एवं आरक्षी 620 मंजीत किस्कू, जामा थाना रिर्जव गार्ड शामिल थे|




