Author: Santal Express

साहिबगंज /राजमहल विधायक अनंत ओझा ने विधानसभा क्षेत्र के राजमहल व उधवा प्रखंड में 18 करोड़ की लागत से बनने वाली चार उच्चस्तरिय ग्रामीण पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। राजमहल प्रखंड के मोकिमपुर पंचायत के शोभापुर से पथरचट्टी पथ(तेनुआ नाला) पर उच्चस्तरीय ग्रामीण पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। यह पुल का निर्माण 5 करोड़ 6 लाख 94 हजार की लागत से होगा। उधवा प्रखंड के पंचायत उत्तर पलाशगाछी में बहूडूब्बी नदी पर ग्राम मालूटोला एवं नजरुल टोला के बीच 4 करोड़ 93 लाख 14 हजार 6 सौ की लागत से उच्चस्तरीय पुल का निर्माण होगा। राजमहल प्रखंड के…

Read More

साहिबगंज। सदर अस्पताल के नए उपाधीक्षक डीएस डॉ मोहन मुर्मू ने सोमवार को प्रभार ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ व सुचारू बनाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। ईलाज कराने के लिए अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को बेहतर सुविधा मुहैया कराई जाएगी। डीएस के सहयोगी डॉ मुकेश कुमार ने कहा कि सभी डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों के बीच बेहतर तालमेल बना ड्यूटी व अन्य कार्यों को सुगमता से अंजाम दिया जाएगा। मौके पर क्लर्क मुकेश सिन्हा, सुधांशु कुमार, प्रवीण सक्सेना व अन्य मौजूद थे।

Read More

मंड़रो,साहिबगंज।मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के खैरवा पंचायत के धनवासा गांव निवासी घनश्याम रमानी की 17 वर्षीय पुत्री नेहा कुमारी ने अपने घर में ही फांसी की फंदा में लटक कर आत्महत्या कर ली।घटना की जानकारी मिर्जाचौकी थाना प्रभारी रुपेश कुमार यादव को मिलते।थाना के एसआई सोमरा लोहार को घटनास्थल पर भेज कर घटना से संबंधित जानकारी ली गई।शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये साहिबगंज सदर अस्पताल भेज दिया गया।वहीं जानकारी देते हुए मृतक नेहा का भाई बिहारी रमानी ने बताया,कि मेरी बहन नेहा कुमारी गंगटी प्रखंड स्थित भतखोरिया कॉलेज में इंटर की छात्रा थी।जो रात्रि में खाना खाकर…

Read More

गोड्डा : दुर्गापूजा शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने को लेकर गोड्डा अनुमंडल पदाधिकारी बैधनाथ उरांव, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक प्रियदर्शी, नगर थाना प्रभारी दिनेश कुमार महली एवं सदर पुलिस निरीक्षक मधुसूदन मोदक ने पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान पूजा समिति को कई प्रकार के आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए। वहीं रविवार को भी पूजा पंडालों का नगर थाना प्रभारी ने भी निरीक्षण किया। उन्होंने नगर क्षेत्र के विभिन्न पंडालों सहित सरकंडा व कुरमन पूजा समिति के पंडालों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में नगर थानेदार द्वारा…

Read More

गोड्डा : जिले के बसंतराय प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड स्तरीय स्टेडियम का निर्माण इसी वित्तीय वर्ष में कराया जाएगा। इस बात की जानकारी गोड्डा के पूर्व विधायक संजय प्रसाद यादव ने देते हुए बताया कि बसंतराय प्रखंड में खिलाड़ियों के लिए एक भी स्टेडियम उपलब्ध नहीं था। प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रेक्टिस करने के लिए कोई मैदान नहीं था जिससे यहां के प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ने में कठिनाई होती थी। पूर्व विधायक ने कहा कि इस संबंध में पिछले दिनों वह खेल एवं कला संस्कृति मंत्री हफीजूल हसन अंसारी से भी मिलकर मौजा बसंतराय के खाता संख्या 25 खेसरा संख्या…

Read More

गोड्डा : जिला प्रशासन द्वारा जिले भर में दशहरा पर्व को शांति एवं सौहादपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने को लेकर पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। वहीं जिला मुख्यालय से लेकर विभिन्न प्रखंडों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस द्वारा पूजा पंडालों का जहां निरीक्षण किया जा रहा है वही पूजा पंडालों की व्यवस्था पर भी विशेष फोकस किया जा रहा है। मालूम हो कि जिला मुख्यालय सहित पथरगामा बाजार एवं मां योगिनी शक्तिपीठ बारकोप, महागामा, मेहरमा, पोड़ैयाहट के अलावा विभिन्न प्रखंडों में काफी धूमधाम से मां दुर्गा की पूजा की जाती है वही इन मंदिरों में श्रद्धाल श्रद्धालुओं की…

Read More

ठाकुर गंगटी(गोड्डा) प्रखंड क्षेत्र के प्रचलित मोरडीहा, भगैया, माल मंडरो, बनियाडीह, चपरी, मिस्र गंगटी, ठाकुर गंगटी गांव के दुर्गा मंदिरों में सोमवार को मां दुर्गा की पंचम रूप स्कंदमाता की चंडी पाठ पूजा की गई। भगैया दुर्गा मंदिर के निकट विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी भव्य पंडाल का निर्माण पश्चिम बंगाल के प्रचलित कलाकारों द्वारा कराया गया है। प्रखंड क्षेत्र के अलावे निकटवर्ती साहिबगंज जिले के मंडरो आदि और पड़ोसी राज्य बिहार के पीरपैंती आदि प्रखंडों के भी श्रद्धालु भव्य पंडाल को देखने और मंदिर में पूजा करने को आ रहे हैं। माल मंडरो गांव के दुर्गा मंदिर…

Read More

गोड्डा : नये अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक रविदास ने अनुमंडल क्षेत्र के पुलिस पदाधिकारियों के साथ अपराध समीक्षा की बैठक आयोजित की। उक्त बैठक में एसडीपीओ ने अपराध समीक्षा के साथ-साथ पुलिस पदाधिकारियों को दुर्गा पूजा को लेकर विशेष रूप से सतर्कता बरते जाने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि वे स्वयं ही शहर सहित अनुमंडल क्षेत्र के पूजा पंडालों का निरीक्षण करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी थानेदार अपने थाना क्षेत्र में हो रहे पूजा के बाबत पूजा पंडाल में विशेष रूप से निगरानी रखें, साथ ही कहा कि पूजा को लेकर हरेक पूजा समितियों के लिए जो सामान्य नियम बनाया…

Read More

महागामा संवाददाता : मुख्यालय के ऊर्जानगर में पिछले 32 वर्षों से दुर्गा पूजा का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है। इस संबंध में ऊर्जा नगर पूजा समिति के सचिव प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि 1992 से इसीएल प्रबंधन द्वारा ऊर्जानगर में वैष्णव पद्धति से दुर्गा पूजा का आयोजन हो रहा है। इस वर्ष दुर्गा पूजा को लेकर भव्य पंडाल का निर्माण अंतिम चरण में है। सप्तमी पूजा को प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंदिर में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित किया जाएगा। नवरात्र के अष्टमी, नवमी व दशमी पूजा को मेला परिसर में भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया…

Read More

गोड्डा : चुनाव पूर्व आर्म्स को जमा ले लेने की परंपरा को गलत और असंवैधानिक बताते हुए लोक मंच गोड्डा के सचिव सह अधिवक्ता सर्वजीत झा “अंतेवासी” ने इसके खिलाफ केंद्र सरकार के गृह मंत्री को आवेदन दिया है। शनिवार को रजिस्टर्ड पोस्ट द्वारा प्रेषित उक्त आवेदन में श्री झा ने उच्च न्यायालय द्वारा याचिका संख्या 2844/2024 रवि शंकर तिवारी एवं चार अन्य बनाम उत्तर प्रदेश सरकार, 9064/2022 राम रंग जायसवाल बनाम उत्तर प्रदेश सरकार, 8774/2019 जियाउर रहमान अल्वी बनाम उत्तर प्रदेश सरकार, उच्च न्यायालय पटना के दो सदस्यीय खंडपीठ जस्टिस बी. एस. यादव एवं शशांक कुमार सिंह द्वारा अमरनाथ…

Read More