जरमुंडी । पेंशनर समाज की एक बैठक सोमवार को यात्री शेड जरमुंडी में प्रखंड अध्यक्ष सोनालाल हेम्ब्रम की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रखंड अध्यक्ष सोनालाल हेम्ब्रम ने कहा कि वैसे पेंशनर जिनकी उम्र 80 वर्ष या उससे अधिक हो गई है, वैसे पेंशनर संबंधित बैंक में अपना लाइफ प्रमाण पत्र आगामी 31 अक्टूबर 2024 तक जमा करना सुनिश्चित करेंगे। मौके पर पेंशनर अरूण पत्रलेख, सुमेश्वर मंडल, दशरथ मंडल, उर्मिला देवी, रावण टुडू, दुर्योधन मांझी, बाबुधन हांसदा, धाजु हांसदा, सोनालाल आदि मौजूद थे।






