देवघर। जिला मुख्यालय में चल रहे आँगनबाड़ी कर्मियों की अनिश्चित कालीन हड़ताल के पांचवा दिन जिले के विभिन्न परियोजना से आये आँगनबाड़ी कर्मियों ने भाग लेकर धर्मनार्थथियों को सम्बोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार राज्य के तमाम संविदा कर्मियों, महिलाओ, छात्रों बेरोजगार,युवाओं, मूल वासियों, दलित आदिवासियों और अल्पसंख्यक के लिए धीमा मीठा जहर के रूप में काम किया। इस सरकार के कार्यकाल में झारखण्ड ने भ्रष्टाचार, नौकरियों में धांधली में विश्व रिकार्ड बनाया हैं, खनन में लूट की इतनी छूट रही कि इनके नजदीकी लोग आज भी जेल के सलाखों के पीछे हैं। उन्होंने…
Author: Santal Express
पथरगामा प्रतिनिधि:- 56 वां प्रखंड विकास पदाधिकारी के रूप में नितेश कुमार गौतम ने पदभार ग्रहण किया। नवनियुक्त बीडीओ का प्रखंड के कर्मियों के द्वारा बुके देकर स्वागत किया गया। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी नितेश गौतम ने कहा कि विकास कार्यों में गति लाना मेरी पहली प्राथमिकता है। प्रखंड विकास पदाधिकारी नितेश कुमार गौतम इसके पूर्व देवघर जिला में कार्यपालक दंडाधिकारी के रूप में कार्य कर चुके हैं। बता दे कि निवर्तमान प्रखंड विकास पदाधिकारी अमल जी का ट्रांसफर गिरिडीह जिला के जमुआ प्रखंड में हुआ है।
महागामा प्रतिनिधि गोड्डा / महगामा विधनसभा क्षेत्र में जेबीकेएसएस के जयराम महतो का मंगलवार को आगमन हुआ । जहां उनका जोरदार स्वागत किया । वहीं बसवा चौक के शहिद बटेश्वर सिंह, भीमराव अंबेडकर एवं शहीद देव कुमार महतो के प्रतिमा पर जेबीकेएसएस के जयराम महतो ने मल्यापन किया और शहिद देव कुमार महतो के प्रतिमा के पास जयराम महतो ने अपने संबोधन में कहा कि महागामा विधानसभा से भी जेबीकेएसएस से एक प्रत्याशी होगा। वही गोड्डा विधानसभा, पोरियाहाट विधानसभा और महागामा विधानसभा में प्रत्याशी की जल्द ही घोषणा हो जाएगी । संथाल परगना में हमारा सभी विधानसभा में एक-एक प्रत्याशी…
पथरगामा प्रतिनिधि :- गोड्डा विधायक अमित कुमार मंडल ने विजय संकल्प यात्रा के तहत आज पांचवें दिन विभिन्न गांवों का दौरा किया और महिलाओं के समूह के साथ व्यापक बैठक की। उन्होंने मारखन पंचायत भवन और परसपानी अखाड़ा भवन में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। मौके पर गोड्डा विधायक अमित कुमार मंडल ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की महागठबंधन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है, उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने अपने वादों को पूरा नहीं किया और “मैया योजना” के तहत केवल एक हजार रुपये देकर जनता को ठगने का…
जहां आज भी तांत्रिक तरीके से होती है माता की अराधना सुजीत भगत/ ललमटिया संवाददाता (गोड्डा) : जिले के बारकोप में सबसे प्राचीन दुर्गा मंदिर में आज भी तांत्रिक तरीके से मां की उपासना की जाती है। यहां के माता की प्रतिमा सबसे अलग होती है। गोड्डा के बारकोप में 800 साल से अधिक पुराने दुर्गा मंदिर में तांत्रिक विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती है। मान्यता है कि इस शक्तिशाली मंदिर में मां दुर्गा अपने भक्तों के हर दुख-दर्द को मिटाती हैं। वहीं सैकड़ों वर्ष पुराने इस मंदिर की दीवार व पाया आज भी एक समान बरकरार हैं।…
गोड्डा : पोड़ैयाहाट विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न योजनाएं यथा सड़क, भवन इत्यादि के निर्माण का शिलान्यास लगातार जारी है। इसी के अंतर्गत मंगलवार को विधायक प्रदीप यादव ने सरैयाहाट प्रखंड अंतर्गत करोड़ो की लागत से बनने वाली विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया। जिनमें करीब 2.50 करोड़ की लागत से बनने वाले बाबूपुर और लालपुर के बीच जोरिया में पुल निर्माण, समय ग्राम में पीसीसी पथ निर्माण, कोरदहा मंडल टोला में पीसीसी पथ निर्माण, भलुआ मोड़ से बूढ़ीकुरुवा तक 61 करोड़ की लागत से बनने वाले पीडब्ल्यूडी सड़क तक पथ निर्माण, तिलकपुर में सभा भवन का निर्माण, बाराटांड़ में सभा भवन…
कई दुकानों की मिठाइयों को ऑन द स्पॉट नष्ट कर संचालक से वसूला गया जुर्माना गोड्डा : दुर्गा पूजा त्योहार को देखते हुए उपायुक्त जिशान कमर के निदेश पर जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मोईन अख्तर के द्वारा पोड़ैयाहाट प्रखण्ड मुख्यालय स्थित दर्जनों खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में मध्य विद्यालय के समीप बिनोद कुमार डे के होटल में फफूंद लगी लड्डू बेचते हुए पाया गया वहीं लड्डू इत्यादि में अखाद्य रंगों की मिलावट की पुष्टि होने पर ऐसे सारे खाद्य पदार्थों को ऑन स्पॉट नष्ट किया गया। इसके अलावा घटिया गुणवत्ता वाली दही एवं एस्पायरी…
नाला (जामताड़ा)–नाला विधानसभा क्षेत्र के जामजोड़ी पंचायत के भूडीसिंमोल गांव में मोगरा पूजा के उपलक्ष में स्थानीय युवाओं के द्वारा अटल बिहारी वाजपेई मेमोरियल कप टूर्नामेंट 2024 आयोजन किया गया । आज के इस फाइनल मैच में मुकाबला 5- 5 ओवर के खेल में भागूपाड़ा बनाम सुंदरपुर के बीच खेला गया । जिसमें टॉस जीतकर सुंदरपुर ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया ।पहले बल्लेबाजी करते हुए सुंदरपुर के टीम ने चार विकेट खोकर 40 रन बनाए लक्ष्य का पीछा करते हुए भागूपाड़ा के टीम ने तीन ओवर में ही लक्ष्य को पूरा कर 6 विकेट से अपने टीम को…
नाला (जामताड़ा) : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को प्लस टू उच्च विद्यालय नाला में विद्यालय संस्थापक सचिव स्वर्गीय डाॅ० शक्तिपद साधु तथा जमीनदाता स्व० कालू बाउरी व स्व० बोदी बाउरी के मूर्ति अनावरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक सह झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो मौजूद हुए। साथ ही विशिष्ट अतिथि के तौर पर प्रखंड प्रमुख कलावती मुर्मू, प्रखंड 20 सुत्री अध्यक्ष उज्वल भट्टाचार्य, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज महतो,प्रखंड सचिव जयधन हांसदा,20 सुत्री सदस्य जनार्दन भंडारी,डिग्री कॉलेज के प्राचार्य गुणमय दास, इंटर कॉलेज के प्राचार्य गया प्रसाद यादव,बीस सूत्री…
कुंडहित (जामताड़ा)। मंगलवार को कुंडहित अंचल कार्यालय में अंचलाधिकारी के पद पर सीताराम महतो ने दिया योगदान। इस दौरान बीडीओ जमाले रजा ने नए अंचलाधिकारी के पद पर योगदान दिए सीताराम महतो को सतह प्रभार दिए। जबकि कुंडहित अंचल कार्यालय में निवर्तमान सीओ अमित किस्कु बीते दिन हजारीबाग जिले के बरही में सीओ के पद पर स्थानांतरण हो गया। उसने कुंडहित अंचल कार्यालय का सतह प्रभार देकर चले गए। कुंडहित अंचल कार्यालय में प्रभार लेते हुए सीओ सीताराम महतो ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा मैं जनता की सेवा में तत्पर रहूंगा तथा जनता की काम को ससमय निष्पादन…


