गोड्डा : पोड़ैयाहाट विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न योजनाएं यथा सड़क, भवन इत्यादि के निर्माण का शिलान्यास लगातार जारी है। इसी के अंतर्गत मंगलवार को विधायक प्रदीप यादव ने सरैयाहाट प्रखंड अंतर्गत करोड़ो की लागत से बनने वाली विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया। जिनमें करीब 2.50 करोड़ की लागत से बनने वाले बाबूपुर और लालपुर के बीच जोरिया में पुल निर्माण, समय ग्राम में पीसीसी पथ निर्माण, कोरदहा मंडल टोला में पीसीसी पथ निर्माण, भलुआ मोड़ से बूढ़ीकुरुवा तक 61 करोड़ की लागत से बनने वाले पीडब्ल्यूडी सड़क तक पथ निर्माण, तिलकपुर में सभा भवन का निर्माण, बाराटांड़ में सभा भवन का निर्माण, उत्क्रमित मध्य विद्यालय चोराजोर का चाहर दीवारी निर्माण, थनदारी में सभा भवन का निर्माण, 20 करोड़ की लागत से सुमेश्वर नाथ तक पीडब्ल्यूडी सड़क निर्माण, जयनगर और बेलदाहा के बीच नदी में 5.50 करोड़ की लागत से पुल निर्माण, बरदेही में सभा भवन का निर्माण, बरदेही में पीसीसी सड़क का निर्माण, बढेट बरदेही जोरिया में 2.60 करोड़ की लागत से पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।
इस मौके पर विधायक ने कहा कि इस क्षेत्र में उनके कार्यकाल में विकास के कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं तथा आने वाले समय में क्षेत्र के संपूर्ण विकास के लिए शेष बचे कार्यों को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण से क्षेत्र में चौमुखी विकास होगा तथा यहां रोजी रोजगार करने वालों को फायदा होगा। उन्होंने इस मौके पर झारखंड सरकार के द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं से महिलाओं और बच्चियों को स्वावलंबी बनाने का कार्य किया गया है जो इतिहास में पहली बार हुआ है। उन्होंने आने वाले विधानसभा चुनाव में लोगों से विकास कार्य करने वालों को अपना मत देने की अपील करते हुए कहा कि दोबारा सरकार बनने पर क्षेत्र का चौमुखी विकास होगा वही बेरोजगारों की बेरोजगारी भी दूर होगी। इस मौके पर सैकड़ो ग्रामीण एवं बुद्धिजीवी मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


