महागामा प्रतिनिधि गोड्डा / महगामा विधनसभा क्षेत्र में जेबीकेएसएस के जयराम महतो का मंगलवार को आगमन हुआ । जहां उनका जोरदार स्वागत किया । वहीं बसवा चौक के शहिद बटेश्वर सिंह, भीमराव अंबेडकर एवं शहीद देव कुमार महतो के प्रतिमा पर जेबीकेएसएस के जयराम महतो ने मल्यापन किया और शहिद देव कुमार महतो के प्रतिमा के पास जयराम महतो ने अपने संबोधन में कहा कि महागामा विधानसभा से भी जेबीकेएसएस से एक प्रत्याशी होगा। वही गोड्डा विधानसभा, पोरियाहाट विधानसभा और महागामा विधानसभा में प्रत्याशी की जल्द ही घोषणा हो जाएगी । संथाल परगना में हमारा सभी विधानसभा में एक-एक प्रत्याशी खड़े होंगे । महागामा में विधानसभा में जनता का भरपूर प्यार मिल रहा है। महागामा विधानसभा के प्रत्याशी के के रूप में जवाहरलाल यादव हो सकते हैं । वही महागामा स्थित बलिया में स्कूल की बच्ची वह जनता लोगों से मिले और सेल्फी लेने के लिए लोगों का ताता लग रहा।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


