पथरगामा प्रतिनिधि :- गोड्डा विधायक अमित कुमार मंडल ने विजय संकल्प यात्रा के तहत आज पांचवें दिन विभिन्न गांवों का दौरा किया और महिलाओं के समूह के साथ व्यापक बैठक की। उन्होंने मारखन पंचायत भवन और परसपानी अखाड़ा भवन में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। मौके पर गोड्डा विधायक अमित कुमार मंडल ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की महागठबंधन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है, उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने अपने वादों को पूरा नहीं किया और “मैया योजना” के तहत केवल एक हजार रुपये देकर जनता को ठगने का काम किया है। गोड्डा विधायक अमित कुमार मंडल ने बताया कि वृद्धा पेंशन कई महीनों से बंद है और पांच लाख सरकारी नौकरियों का वादा भी अधूरा है, उन्होंने आश्वासन दिया कि भाजपा सरकार बनने पर “गोगो दीदी योजना” के तहत दो हजार एक सौ रुपये प्रति माह दिया जाएगा साथ ही साल में दो मुफ्त गैस सिलेंडर और युवाओं को पच्चीस सौ रुपये भी दिए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सभी गरीब परिवारों को मुफ्त आवास और 5 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का वादा किया।
महिलाओं ने सरकार बदलने का हुकार भरते हुए विरोध में नारे लगाए। गोड्डा विधायक अमित कुमार मंडल ने कहा कि उन्हें अपने क्षेत्र में हेमंत सरकार के खिलाफ लोगों का जनसैलाब देखने को मिल रहा है। इस कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व ज़िला अध्यक्ष डॉली गुप्ता, मंडल अध्यक्ष प्रताप दत्ता, गोलू पंडित, अजय महतो, खगेश महतो, संजय मंडल सहित कई अन्य नेता भी उपस्थित रहे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


