देवघर। जिला मुख्यालय में चल रहे आँगनबाड़ी कर्मियों की अनिश्चित कालीन हड़ताल के पांचवा दिन जिले के विभिन्न परियोजना से आये आँगनबाड़ी कर्मियों ने भाग लेकर धर्मनार्थथियों को सम्बोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार राज्य के तमाम संविदा कर्मियों, महिलाओ, छात्रों बेरोजगार,युवाओं, मूल वासियों, दलित आदिवासियों और अल्पसंख्यक के लिए धीमा मीठा जहर के रूप में काम किया। इस सरकार के कार्यकाल में झारखण्ड ने भ्रष्टाचार, नौकरियों में धांधली में विश्व रिकार्ड बनाया हैं, खनन में लूट की इतनी छूट रही कि इनके नजदीकी लोग आज भी जेल के सलाखों के पीछे हैं।
उन्होंने आगे बताया की अब 81 विधानसभा में इसी अक्टूबर माह से संविदा के 5वीं वर्षगांठ पर संविदा संवाद का विश्वास घात दिवस के रूप में मनाने को लेकर राज्य व्यापी कार्यक्रम होगा और सत्ता रूढ़ दल के मंत्री,विधायक के आवास पर अनिश्चितकालीन घेरा डालो डेरा डालो का कार्यक्रम होगा, जिसमें संविदा संवाद में पूर्व में बोले गए वीडियो को प्रदर्शित कर विरोध दर्ज करेंगे। आगे बताया की अबुवा राज के नाम पर आपने झारखंड में लाला बबुवा राज क़ायम कर दिया। झारखंड के मूल वासी आदिवासी, अल्पसंख्यक और संविदा कर्मी आपको माफ नहीं करेगा। धरना में रूबी कुमारी,सोमा मुखर्जी,गीता कुमारी प्रमिला यादव गार्गीदेव्या, संगीता देवी,अनिता राय,सरसवती देवी,उषा देवी राखी देवी,रीता चौधरी,सोनी देवी रीता मुखर्जी,पन्ना मल्लाकार,सहित दर्जनों कर्मी मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


