साहिबगंज | जिले में दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है.किसी भी अनहोनी या फिर आगलगी की घटनाओं से निपटने के लिए पूरी तरह से मुस्तैद है.जिसको लेकर शहर में दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडाल में किसी प्रकार की अनहोनी या फिर आगलगी जैसी घटनाओं का मामला सामने आने पर फौरन उस पर कार्रवाई को लेकर मंगलवार को जिला अग्निशमन पदाधिकारी मनोज कुमार शुक्ला के नेतृत्व में शहर के कई पूजा पंडाल में जाकर मॉकड्रिल किया गया. साउथ कॉलोनी दुर्गा मंदिर व चौक बाजार दुर्गा मंदिर के निकट बने पंडाल में जाकर उन्होंने वालंटियर व अन्य लोगों को फायर एक्सटिंग्विशर के उपयोग करने के बारे में मॉकड्रिल किया. मॉकड्रिल के दौरान मौजूद लोगों को फायर एक्सटिंग्विशर कैसे चलना है, कब इस्तेमाल करना है, और किन जगहों से इस्तेमाल करना है. इसकी विस्तृत जानकारी दी गई है|
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


