रांची । राजधानी रांची में 10 जून को हुई हिंसा से जुड़े एक मामले में तीन और आरोपितों के खिलाफ आरोप तय किया गया है। अपर न्यायायुक्त विशाल श्रीवास्तव की अदालत ने बुधवार को नवाब चिस्ती उर्फ समद, शकील उर्फ कारू और नदीम अंसारी पर आरोप तय किया गया है। मामले में अब अभियोजन पक्ष की ओर से गवाही कराई जाएगी।
मामले में पूर्व से 11 आरोपित ट्रायल फेस कर रहे हैं। इसमें मो. अफसर, मो. शाहबाज, मो. उस्मान उर्फ करण कच्छप, मो. तबारक कुरैशी, अफसर, अरमान हुसैन, मो. रमजान, मो. अमजद, मो. माज, मो. सरफराज एवं मो. इरफान अंसारी शामिल है। रांची हिंसा मामले में अलग-अलग थानों में 48 से अधिक मामले दर्ज हैं। इसमें सिर्फ एक मामले (डेली मार्केट कांड संख्या 17/2022) की जांच सीआईडी ने की है जबकि अन्य मामलों में भी ट्रायल जारी है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


