निषाद समाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया दावा
साहिबगंज। राजमहल विधानसभा चुनाव में निषाद समाज से प्रत्याशी देने की मांग को लेकर मंगलवार को मछुआ सोसाइटी सभागार में निषाद समाज के पदाधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। निषाद समाज अध्यक्ष अनिल सरकार ने कहा कि पिछड़ेपन के चलते उनके समाज का विकास नहीं हो रहा। उनकी आवाज उठाने वाला कोई नहीं। ऐसे में पूरे झारखंड में निषादों की सबसे अधिक आबादी राजमहल विधानसभा में होने से यहां उनके समाज से ही किसी राजनीतिक दल को प्रत्याशी बनाना चाहिए। इससे उनकी जीत सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि निषाद समाज के अपना उम्मीदवार देने व दूसरी पार्टी से किसी निषाद को ही प्रत्याशी बना देने की स्थित में समाज के साथ बैठक कर तय करेंगे कि किसे वोट देना है। अनिल सरकार ने बताया कि 2000 में यही हुआ था भाजपा और कांग्रेस से भी प्रत्याशी थे। तब समाज का निर्णय हुआ कि अनिल सरकार को वोट ना देकर भाजपा के अरुण मंडल को वोट दिया जाए। 1995 में बिहार राज्य चाएं समिति के अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने चुनाव लड़ा था तो ध्रुव भगत मैदान में थे। ध्रुव भगत सिर्फ 27 हजार वोट से जीते थे और उन्हें 12112 वोट मिला था। 1995 में अरुण मंडल भाजपा के प्रत्याशी से उस समय निषाद समाज से दो प्रत्याशी भी मैदान में थे। समाज ने निर्णय लिया कि अरुण मंडल को जितना है। जिसके बाद अरुण मंडल की जीत हुई थी। निषाद समाज के प्रभाव से दो बार राजमहल में विधायक दिया गया। पूरे झारखंड में राजमाहल विस में निषाद समाज की सबसे ज्यादा आबादी है। यहां 1 लाख 10 हजार वोटर हैं। ऐसे में हमें अधिकार मिलना चाहिए। निषाद समाज से ही किसी को टिकट मिलना चाहिए। कहा कि अपनी आवाज सभी राजनीतिक दलों तक पहुंचना चाहते हैं कि उनके समाज से प्रत्यशी हो। अगर किसी भी राजनीतिक दल ने निषाद समाज से प्रत्याशी नहीं दिया तो समाज अपना प्रत्याशी मैदान में उतार देगा। उन्होंने बताया कि रांची में भाजपा के कार्यालय गया था। वहां पूर्व विधायक अरुण मंडल के छोटे भाई वरुण मंडल के प्रति संभावना बन रही है। राजेश मंडल, कृपा नाथ मंडल उर्फ बमबम, विश्वजीत मंडल का भी नाम चल रहा है। भाजपा से टिकट के लिए निषाद समाज से 4 लोगों के नाम चल रहे हैं। फिर रांची जाएंगे झामुमो पार्टी से रिटायर्ड डीएम ओम प्रकाश मंडल की संभावना बनती है। उन्होंने कहा कि इसकी गारंटी नहीं कि किसी पार्टी से निषाद समाज का प्रत्याशी मिले। अभी सिर्फ संभावना तलाशी जा रही है। लेकिन दो पार्टी से टिकट मिलने की स्थिति में निषाद समाज की कोर कमिटी तय करेगी कि किसे वोट देना है। इधर जेएमएम नेता राधानगर निवासी रिटायर्ड डीएम ओम प्रकाश मंडल ने कहा कि राजमहल विस से झामुमो ने कभी जीत हासिल नहीं की। क्योंकि झामुमो ने यहां से निषाद समाज का प्रत्याशी नहीं बनाया। अगर उन्हें झामुमो टिकट देती है तो निषाद समाज के साथ उन्हें अल्पसंख्यक और आदिवासियों का भी वोट मिलेगा। पूर्व विधायक अरुण मंडल के छोटे भाई वरुण मंडल ने कहा कि भाजपा उन्हें टिकट देती है तो उन्हें आशा है कि जीत होगी। मौके पर निषाद समाज के कार्यकारी अध्यक्ष राजीव चौधरी, नरेश चंद्र मंडल, रमेश मंडल व अशोक मंडल मौजूद थे।


