दुमका। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय गांधी मैदान परिसर में 9 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक चैतन्य देवियों की झांकी दिखाई जाएगी। इस चैतन्य देवियों की झांकी में लोगों के लिए साक्षात मां दुर्गा का जीवंत झांकी लोगों को दिखाई देगी इस झांकी में मां दुर्गा के अलावा, माता सरस्वती, माता लक्ष्मी, भगवान गणेश, भगवान कार्तिक की जीवित झांकी लोगों को दिखाई देगी। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की संचालिका बीके जयमाला ने बताया कि गांधी मैदान परिसर में में चैतन्य देवियों की झांकी सजाई जा रही है। यह झांकी प्रतिदिन शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक दिखाया जाएगा। वही इस जीवित झांकी को दर्शाने के लिए गांधी मैदान परिसर में भव्य पंडाल बनाया गया है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


